फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Rain leaves roads submerged; waterlogging exposes the hollowness of claims regarding drain cleaning.

Gorakhpur News: बारिश से सड़कें जलमग्न, नाली सफाई के दावों की जलभराव ने खोली पोल

Wed, 15 Jul 2026 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 15 Jul 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Rain leaves roads submerged; waterlogging exposes the hollowness of claims regarding drain cleaning.
शहर के बेलहिया चौराहे से बाल्मीकि नगर के मुख्य मार्ग पर भरा हुआ बारिश का पानी। 
मुख्य सड़क समेत शहर के कई मोहल्ले की गलियों में जलभराव से सांसत
विज्ञापन

कहीं नाली अधूरा होने से जलभराव तो कहीं सफाई न होने से बढ़ी समस्या
सिद्धार्थनगर। दो दिन से हुई बारिश ने लोगों को उमस और गर्मी से राहत तो दे दी लेकिन शहर के कई मोहल्ले जलभराव का शिकार हो गए। सोमवार रात हुई झमाझम बारिश के बाद रात में सुकून की नींद सोने वाले सुबह उठे तो हर तरफ पानी ही पानी था। दरवाजे और सड़क पर जलभराव ने उसकी मुसीबत बढ़ा दी। गंदगी से चोक और अधूरी नालियों के चलते उन्हें पूरे दिन उसी पानी के बीच से आना-जाना पड़ा। बारिश के बाद हुए जलभराव ने सफाई व जलनिकासी के दावों की पोल खोल दी है। मौसम विभाग ने आगे भी बारिश की संभावना जताई है।
संवाद न्यूज एजेंसी ने बारिश के बाद शहर के कुछ हिस्सों की हकीकत जानी। उसका-नौगढ़ मार्ग सड़क पर केनरा बैंक के बगल में बाएं किनारे सड़क डूबी हुई थी। इसी सड़क पर दाईं तरफ ड्रेनेज खंड सिंचाई कार्यालय के पास भी सड़क पर जलभराव नजर आया। कांशीराम आवास के मुख्य मार्ग पर जलभराव से सड़क डूबी नजर आई। यह हाल एक-दो नहीं बल्कि कई मोहल्लों में देखने को मिला, जहां बारिश की दुश्वारियों झेलते हुए लोग आवाजाही करने को मजबूर दिखे। लोगों को घर और दुकानों से निकलने में परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जलभराव के पीछे जब कारण जानने की कोशिश की गई तो पता चला कहीं सफाई नहीं गई थी तो कहीं छोटी नाली बड़े नाले से कनेक्ट नहीं होने से समस्या झेलनी पड़ रही है। लोगों का कहना था कि अगर दो घंटे और इसी तरह बारिश हो जाती तो अधिकतर घरों में पानी घुस जाता। आगे बढ़े तो उसका हाईवे से जुड़ा बाल्मिकी नगर में भी जलभराव नजर आया। लोग उसी गंदे पानी के बीच से होकर गुजर रहे थे। लोगों ने बताया कि मोहल्ले की नाली का हाईवे के नाला से कनेक्ट नहीं है। बारिश के मौसम में जलनिकासी नहीं होने के कारण यहां जलभराव हो जाता है। इस मार्ग पर बड़ी आबादी के साथ बड़े स्कूल, अस्पताल भी हैं, जहां लोगों को दुश्वारी झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद टीम सिविल लाइंस थाना के पीछे वाले मार्ग पर पहुंची तो मोहल्ले को जोड़ने वाली सड़क पर एक फुट तक पानी भरा था। बाइक वालों के निकलने पर लोग भीग जा रहे थे। सुबह छोटे बच्चों को स्कूल पहुंचाने के लिए कई लोग उन्हें कंधों पर बिठाकर जाते नजर आए। शास्त्रीनगर मोहल्ला निवासी संदीप जायसवाल कहते हैं कि हल्की बारिश में भी उनकी गली में जलभराव हो जाता है। जलनिकासी के लिए बनी नाली के चोक होने से सड़क पर पसरे गंदे पानी और कीचड़ के चलते घर से निकलने में दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। सोमवार रात में हुई बारिश के बाद सुबह से इस सड़क से निकलना मुश्किल था।
----------
ऊंची बनी नाली, जलभराव से टूटेगी सड़क
शहर के मुख्य मार्ग पर बनी नाली सड़क से ऊंची होने से वहां जलनिकासी नहीं हो पा रही है। इससे मुख्य सड़क पर जगह-जगह जलभराव की स्थिति दिख रही है। इससे मुख्य सड़क पर स्थित बैंक, दुकान, माॅल और मकानों में आवागमन के दौरान लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि मेन सड़क किनारे बनी नाली ऊंचा होने से बारिश में जलनिकासी नहीं हो पा रही है। जलभराव होने से सड़क क्षतिग्रस्त होने का खतरा भी बढ़ गया है। वहीं, स्थानीय लोगों के साथ ही राहगीरों को भी सांसत झेलनी पड़ रही है।
-----------
सड़क अधूरी, जलभराव से मुसीबत
शहर के मुख्य मार्ग से आजादनगर व सरोजनी नगर मोहल्ले को जोड़ने वाली अधूरी सड़क पर जलभराव हो गया है। जलभराव से इस सड़क पर पसरे गंदे पानी के बीच से लोगों को आवागमन करना मजबूरी हो गया है। यहां तक कि इस रास्ते पर स्थित स्कूलों के बच्चों को भी सांसत झेलते हुए गुजरना पड़ रहा है। शासन से बजट आवंटन और टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी इस सड़क का निर्माण नहीं होने से नाराज मोहल्ले के लोगों ने प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन दिया था। यहां अतिक्रमण के चलते नाली निर्माण कार्य अधूरा है।

-----------

सरकारी कार्यालय भी हुए जलमग्न
बारिश से शहर में स्थित पीडब्ल्यूडी, वन विभाग और सिंचाई विभाग कार्यालय परिसर जलमग्न हो गए हैं। ड्रेनेज खंड सिंचाई विभाग कार्यालय परिसर में जलभराव से कर्मचारियों समेत वहां आने वालों को सांसत झेलनी पड़ रही है। जबकि पीडब्ल्यूडी के पुराने कार्यालय और डाक बंगला परिसर में जलभराव से भवन ही जर्जर हो चुका है। वहां वन विभाग परिसर से कर्मचारी पंपसेट लगाकर जलनिकासी करते नजर आए। लोगों का आरोप है कि वन विभाग कार्यालय परिसर से पानी की निकासी के दौरान सड़क के टूटने का खतरा बढ़ गया है और मोहल्ले की नालियों के चोक होने से जलभराव हो जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed