फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Rain caused water from the Goddhoiya drain to enter homes, damaging belongings.

Gorakhpur News: बारिश से गोड़धोइया नाले का पानी घरों में घुसा, सामान खराब

Thu, 10 Sep 2026 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 10 Sep 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Rain caused water from the Goddhoiya drain to enter homes, damaging belongings.

विज्ञापन
- बशारतपुर पूर्वी के शक्तिनगर कॉलोनी में चार मकानों में घुटने तक पानी
- कार्यदायी संस्था पर लापरवाही का आरोप


पादरी बाजार (गोरखपुर)। बुधवार दोपहर हुई तेज बारिश में बशारतपुर पूर्वी के शक्तिनगर कॉलोनी के चार मकानों में घुटने तक पानी घुस गया। इसके चलते घरों में रखा सामान खराब हो गया।

स्थानीय निवासी अमरजीत, बादल चौहान, सुशीला देवी और प्रीतम शर्मा ने बताया कि यह पहली बार नहीं है। जल निगम नगरीय की कार्यदायी संस्था की लापरवाही के चलते इस बरसात के मौसम में दोबारा नाले का पानी घरों में घुसा है। अचानक पानी घुसने से घर में रखा सोफा, फ्रिज, बेड और अन्य घरेलू सामान खराब हो गए जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि शक्तिनगर दुर्गा मंदिर और आदित्यपुरी के पास गोड़धोइया नाले में मिट्टी डालकर पानी का बहाव रोक दिया गया है। वहीं आगे कुछ हिस्सों में नाले पर सीवर लाइन बिछाने का काम चल रहा है। काम अधूरा होने और नाले को जगह-जगह बंद करने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही और पानी कॉलोनी में भर रहा है। इस संबंध में जल निगम के जेई एस कुमार बताया कि शक्ति नगर दुर्गा मंदिर के पास सीवर लाइन का काम हो रहा था, जहां पर नाला बंधा था उसे जेसीबी से खुलवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- बारिश से शहर की कई सड़कों पर जलभराव

शहर में बुधवार दोपहर में हुई बारिश के कारण कई सड़कों पर जलभराव हो गया। लगभग एक घंटे तक हुई बारिश में कोतवाली रोड, विजय चौक आदि स्थानों पर जलभराव से परेशानी हुई। साथ ही सिविल लाइंस के स्कूल रोड पर भी जलभराव से बच्चों को परेशानी हुई। बारिश थमने के एक घंटे बाद पानी धीरे-धीरे निकलना शुरू हुआ।


रामजानकी नगर में पंपिंगसेट से निकालना पड़ा पानी
गोरखपुर। राम जानकी नगर कॉलोनी में बुधवार को बारिश से सड़क पर पानी भर गया। इससे स्थानीय निवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया गया। हर बारिश में पंपिंगसेट के सहारे पानी निकालना पड़ता है। इससे मोहल्ले के लोगों में नाराजगी है। अमित उपाध्याय ने बताया कि हमारे घर से भोला की दुकान तक जलभराव की समस्या बनी रहती है। बारिश के बाद यहां पानी इतना भर जाता है कि लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पंपिंगसेट लगाकर पानी निकालना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed