फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Rain brings relief from the humid heat, crops get a boost

Gorakhpur News: बारिश से उमस भरी गर्मी से मिली राहत, फसलों को संजीवनी

Fri, 12 Sep 2025 11:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 12 Sep 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Rain brings relief from the humid heat, crops get a boost
संतकबीरनगर। कई दिनों बाद शुक्रवार को अच्छी बारिश हुई है। इस बारिश के चलते उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। यह बारिश किसानों की फसलों के लिए संजीवनी साबित हुई है। किसानों के धान के खेतों में पानी लग गया है। इससे उन्हें महंगे डीजल खरीदकर सिंचाई करने से राहत मिल गई। इधर मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी रुक- रुक कर बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन



पिछले कई दिनों से अच्छी बारिश नहीं हुई थी, जिससे लोग उमस भरी गर्मी से परेशान थे। पारा भी लगातार बढ़ रहा था, लेकिन शुक्रवार को भोर से शुरू हुई बारिश ने लोगों को राहत दे दी हैं। तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। अभी भी बारिश के आसार बने हुए हैं। दूसरी तरफ झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। वजह यह है कि बारिश न होने से धान की फसल को संजीवनी मिल गई है।
विज्ञापन

किसानों को महंगे डीजल खरीदकर सिंचाई करने से राहत मिली है। किसान श्रवण कुमार, राधेश्याम चौरसिया, रविंद्र कुमार आदि ने बताया कि कई दिनों के बाद अच्छी बारिश हुई है। इससे पूर्व दो से तीन दिनों में फसल की सिंचाई करने की मजबूरी बनी हुई थी। जिससे आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। अब अच्छी बारिश होने से सिंचाई की चिंता कुछ दिनों के लिए दूर हो गई है। इससे एक बार फिर उम्मीद जग गई है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश यादव ने बताया कि अच्छी बारिश से फसलों का लाभ पहुंचेगा। इस समय धान की बालियां निकल रही है। इससे तेजी से फसल का विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोटदो से तीन दिनों तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इससे जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी, वहीं फसलों को भी लाभ पहुंचेगा।
-अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक कुुमारगंज अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed