{"_id":"62ef6319cea2fe0dc4564ae1","slug":"railways-will-provide-tricolor-to-railway-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलकर्मियों को तिरंगा उपलब्ध कराएगा रेलवे: वेतन से की जाएगी 50 रुपये कटौती, कर्मचारी कल्याण निधि में होंगे जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलकर्मियों को तिरंगा उपलब्ध कराएगा रेलवे: वेतन से की जाएगी 50 रुपये कटौती, कर्मचारी कल्याण निधि में होंगे जमा
Sun, 07 Aug 2022 12:30 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 07 Aug 2022 12:30 PM IST
सार
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत रेलवे बोर्ड ने 15 अगस्त को सभी जोनल महाप्रबंधक, कारखाना, आरपीएफ और अस्पताल प्रबंधन को पत्र भेजकर हर घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
तिरंगा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वतंत्रता दिवस के दिन रेलवे के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के घर पर तिरंगा लहराएगा। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने सभी रेलकर्मियों को राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इसके बदले में सभी रेलकर्मियों के वेतन से 50 रुपये की कटौती की जाएगी, जिसे कर्मचारी कल्याण निधि में जमा किया जाएगा।
विज्ञापन
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत रेलवे बोर्ड ने 15 अगस्त को सभी जोनल महाप्रबंधक, कारखाना, आरपीएफ और अस्पताल प्रबंधन को पत्र भेजकर हर घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का निर्देश दिया है। कार्मिक विभाग ने कर्मचारी कल्याण निधि से करीब 46 हजार राष्ट्रीय ध्वज खरीद लिया है। सभी कार्यालयों से अब रेलकर्मियों को तिरंगा दिया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि कर्मचारी कल्याण निधि से तिरंगा खरीद कर सभी रेलकर्मियों को दिया जा रहा है।
विज्ञापन
एनईआर में कहां, कितने कर्मचारी
गोरखपुर मुख्यालय 3172
इज्जतनगर मंडल 8096
वाराणसी मंडल 11588
लखनउ मंडल 13125
इज्जतनगर वर्कशॉप 1464
गोरखपुर स्टोर डिपो 4147
एसडब्लूएस गोरखपुर कैंट 576
बीडब्लूएस-गोरखपुर कैंट 167
एसपीओ बीजी 588
आरपीएफ 3116
एमडी हेल्थ ऑफिस 439