फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Railways preparing to supply food from base kitchen in trains from August 1

Gorakhpur News: बैडमिंटन: पूर्वोत्तर रेलवे ने पूर्व मध्य रेलवे को 3-0 से हराया

Tue, 30 Jul 2024 03:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Railways preparing to supply food from base kitchen in trains from August 1
सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में ऑल इंडिया रेलवे बैडमिंटन प्रतियाेगिता का आगाज
विज्ञापन


देशभर से करीब 200 खिलाड़ी कर रहे प्रतिभाग

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। पूर्वाेत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ (नरसा) के तत्वावधान में सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में सोमवार को 71वीं अखिल भारतीय रेलवे बैडमिंटन चैंपियनशिप का आगाज हो गया। उद्घाटन मैच पुरुष वर्ग में मेजबान पूर्वाेत्तर रेलवे और पूर्व मध्य रेलवे के बीच खेला गया। इसमें पूर्वोत्तर रेलवे ने पूर्व मध्य रेलवे को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से हराकर मुकाबला अपने नाम किया।
पुरुष एकल के पहले मुकाबले में पूर्वाेत्तर रेलवे के आयुष राज गुप्ता ने पूर्व मध्य रेलवे के जिशन अली को 21-9, 21-7 से पराजित किया। दूसरे मुकाबले में एनईआर के राहुल कुमार साहा ने ईसीआर के राजेश कुमार को 21-11, 21-9 से शिकस्त दी।
विज्ञापन

पुरुष युगल के मुकाबले में पूर्वाेत्तर रेलवे के आयुष राज गुप्ता और सीबी त्रिपाठी की जोड़ी ने ईसीआर के अनुशिल सुंदरम और उज्ज्वल प्रकाश की जोड़ी को 21-9, 21-16 से पराजित कर पूर्वोत्तर रेलवे को 3-0 से विजयी बनाया।पुरुष वर्ग में उत्तर मध्य रेलवे ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को 3-2, रेलवे बोर्ड ने पटियाला रेल इंजन कारखाना (पीएलडब्ल्यू) को 3-1, दक्षिण पश्चिम रेलवे ने उत्तर पश्चिम रेलवे को 3-1 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिम रेलवे ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को 3-0, दक्षिण मध्य रेलवे ने अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) को 3-0, दक्षिण पूर्व रेलवे ने पूर्व तटीय रेलवे को 3-0 एवं उत्तर रेलवे ने पूर्व रेलवे को 3-0 से हराया।
इसी प्रकार, महिला वर्ग में मध्य रेलवे ने आरपीएफ को 2-0 एवं पश्चिम मध्य रेलवे ने पूर्व मध्य रेलवे को 2-0 से हराया।
इसके पूर्व मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण एवं अध्यक्ष/नरसा अभय कुमार गुप्ता ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने सभी टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में क्षेत्रीय रेलों, उत्पादन इकाइयों, मेजबान पूर्वाेत्तर रेलवे सहित भारतीय रेल की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। इस चैंपियनशिप का आयोजन करना पूर्वोत्तर रेलवे के लिए गर्व का विषय है।

महासचिव/नरसा पंकज कुमार सिंह ने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे को 24 वर्षों बाद बैडमिंटन चैंपियनशिप आयोजित करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि इस चैंपियनशिप में जो खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेंगे, उनका चयन भारतीय रेल की टीम के लिए होगा। इस अवसर पर मुख्य कारखाना प्रबंधक/यांत्रिक कारखाना धर्मेश कुमार खरे, उप महाप्रबंधक/सामान्य कृष्ण चंद्र सिंह, सहायक क्रीड़ा अधिकारी चंद्र विजय सिंह, वरिष्ठ रेल अधिकारी, खिलाड़ी सहित भारी संख्या में बैडमिंटन प्रेमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed