{"_id":"60c701158ebc3ef795758c1d","slug":"railway-update-no-relief-to-passengers-from-summer-special-train-for-mumbai","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रेलवे: मुंबई के लिए समर स्पेशल से भी यात्रियों को राहत नहीं, गोरखपुर से चल रहीं पांच ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे: मुंबई के लिए समर स्पेशल से भी यात्रियों को राहत नहीं, गोरखपुर से चल रहीं पांच ट्रेनें
Mon, 14 Jun 2021 12:41 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 14 Jun 2021 12:41 PM IST
सार
किसी ट्रेन में सीट खाली नहीं, वेटिंग भी बहुत ज्यादा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण के कम होते ही गोरखपुर से मुंबई जाने वालों की भीड़ बढ़ती जा रही है। स्पेशल के अलावा पांच समर स्पेशल गोरखपुर जंक्शन से चल रहीं हैं। बावजूद इसके अगले दो सप्ताह तक किसी ट्रेन में सीट खाली नहीं है। वेटिंग भी इतना ज्यादा हो गई है कि टिकट का कंफर्म होना मुश्किल है।
तकरीबन एक महीने पहले गोरखपुर से मुंबई जाने वाली सभी ट्रेनें खाली जा रहीं थीं। सिर्फ आने वालों की भीड़ थी। लेकिन अब स्थिति उलटी हो गई हैं। रोजाना जाने वाली ट्रेनों के अलावा मुंबई के पनवेल स्टेशन के लिए गोरखपुर से तीन, छपरा से एक तथा एलटीटी के लिए गोरखपुर से दो समर स्पेशल ट्रेनों का संचलन किया जा रहा है।
एनईआर से 64 ट्रेनें चल रहीं
मुंबई तथा आसपास के क्षेत्रों के लिए पूर्वोत्तर रेलवे से 64 ट्रेनें चलाई जा रहीं हैं, जबकि चार अन्य विशेष ट्रेनें मुंबई के लिए पूर्वोत्तर रेलवे से होकर गुजरती हैं। इसके अतिरिक्त 10 जून से 28 विशेष गाड़ियों का पुनर्संचलन पूर्व में निर्धारत समय एवं ठहराव के अनुसार विभिन्न तिथियों में किया जा रहा है। भविष्य में कुछ और ट्रेनों को चलाने का योजना बनाई जा रही है, इसमें ज्यादातर ट्रेनें मुंबई के लिए चलाई जाएंगी।

27 जून को प्रमुख ट्रेनों में आरक्षण की स्थिति (वेटिंग में)
ट्रेन स्लीपर एसी 3
गोरखपुर-पनवेल स्पेशल 05065 140 28
गोरखपुर-एलटीटी फेस्टिवल 05018 116 27
गोदान स्पेशल 01056 119 45
गोरखपुर-एलटीटी स्पेशल 02537 105 34
गोरखपुर-एलटीटी सुपरफास्ट 02104 133 35
बरौनी-बांद्रा अवध स्पेशल 09040 112 23
गोरखपुर-पनवेल स्पेशल 05065 140 28
गोरखपुर-एलटीटी फेस्टिवल 05018 116 27
गोदान स्पेशल 01056 119 45
गोरखपुर-एलटीटी स्पेशल 02537 105 34
गोरखपुर-एलटीटी सुपरफास्ट 02104 133 35
बरौनी-बांद्रा अवध स्पेशल 09040 112 23