{"_id":"600ebb198ebc3e327b7b7cd8","slug":"railway-station-platform-mock-drill-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर बम की सूचना पर दौड़ी पुलिस, इस वजह से लोगों ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर बम की सूचना पर दौड़ी पुलिस, इस वजह से लोगों ने ली राहत की सांस
Mon, 25 Jan 2021 06:05 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 25 Jan 2021 06:05 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर रेलवे स्टेशन।
- फोटो : अमर उजाला।
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर लावारिस बैग में बम होने की सूचना सोमवार की दोपहर में आने के बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन डाग व बम स्क्वायड के साथ एसपी रेलवे और जिले से आसपास के थानों की फोर्स पहुंच गई।
विज्ञापन
सावधानी पूर्वक बैग खोलने पर उसमें इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिला। बाद में जब यह पता चला कि मॉक ड्रिल हो रहा था तब रेलवे अफसरों ने राहत की सांस ली।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार की दोपहर 2.30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना मिली की प्लेटफार्म नंबर 2 पर वेटिंग हाल में बेंच के नीचे लावारिस बैग में बम है।
विज्ञापन
कंट्रोल रूम से संदेश पास होते ही एसपी रेलवे डॉक्टर बृजेश सिंह, सीओ रचना मिश्रा, जीआरपी थाना प्रभारी उपेंद्र श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक कैंट अनिल उपाध्याय फ़ोर्स और फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
प्लेटफार्म खाली कराकर बैग को बालू की बोरी से घेर दिया। बम स्क्वाड के सिपाही ने बैग खोला तो मोबाइल की पुरानी बैट्री, तार और अन्य उपकरण मिले। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।