रेलवे: गोरखपुर वासियों को मिलेगी साप्ताहिक ट्रेन की सौगात, हरी झंडी दिखाएंगे रेल मंत्री
गोरखपुर और लखनऊ जंक्शन में ट्रेनों का लोड अधिक होने से रेलवे प्रशासन ने रेल मंत्रालय से गोमतीनगर से जम्मूतवी, लोकमान्य तिलक टर्मिनस, पुरी, गुवाहाटी और कामाख्या के बीच नई ट्रेन की मांग की थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव छह जनवरी को गोमतीनगर स्टेशन से गोरखपुर के रास्ते चलने वाली गोमतीनगर-कामाख्या नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इस दौरान वह नई ट्रेनों की भी घोषणा कर सकते हैं।
जानकारी के मुताबिक, नई ट्रेन के चलने से पूर्वांचल के लोगों की राह आसान हो जाएगी। यात्री सीधे कामाख्या तक सफर तय कर सकेंगे। गोरखपुर से लखनऊ के बीच आवागमन करने के लिए एक वैकल्पिक ट्रेन मिल जाएगी।
दरअसल, गोरखपुर और लखनऊ जंक्शन में ट्रेनों का लोड अधिक होने से रेलवे प्रशासन ने रेल मंत्रालय से गोमतीनगर से जम्मूतवी, लोकमान्य तिलक टर्मिनस, पुरी, गुवाहाटी और कामाख्या के बीच नई ट्रेन की मांग की थी। साथ ही लोकल रूटों पर चलने वाली कुछ पैसेंजर ट्रेनों की मांग की थी।
प्रत्येक सोमवार को चलेगी गोमतीनगर-कामाख्या एक्सप्रेस
गोमतीनगर-कामाख्या एक्सप्रेस गोमतीनगर से प्रत्येक सोमवार को चलेगी। 15078 नंबर की ट्रेन गोमतीनगर से सुबह 10 बजे रवाना होकर बस्ती के रास्ते अपराह्न 2:55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। छपरा होते हुए दूसरे दिन 03:30 बजे कामाख्या पहुंचेगी। वापसी में 15077 नंबर की ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को कामाख्या से शाम 6:30 बजे रवाना होकर छपरा होते हुए दूसरे दिन दोपहर 1:40 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी।