फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   railway information news Porbandar Muzaffarpur Biweekly special train will run from January 21

कल से चलेगी पोरबंदर-मुजफ्फरपुर द्विसाप्ताहिक स्पेशल, गोरखपुर होकर जाएगी ट्रेन

Wed, 20 Jan 2021 12:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 20 Jan 2021 12:18 PM IST
विज्ञापन
railway information news Porbandar Muzaffarpur Biweekly special train will run from January 21
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। रेलवे ने 09269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर द्विसाप्ताहिक स्पेशल 21 जनवरी से प्रत्येक गुरुवार व शुक्रवार तथा 09270 मुजफ्फरपुर-पोरबंदर द्विसाप्ताहिक स्पेशल 24 जनवरी से प्रत्येक रविवार एवं सोमवार को अगले आदेश तक चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 09269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर द्विसाप्ताहिक स्पेशल पोरबंदर से शाम 7.40 बजे चलकर जामनगर, राजकोट दूसरे दिन वंकानेर, अजमेर, जयपुर, गुडगांव, दिल्ली जं., मुरादाबाद से तीसरे दिन बरेली, लखनऊ (उत्तर रेलवे), गोंडा, गोरखपुर से सुबह 11.10 बजे चलकर सिसवा बाजार से छूटकर मुजफ्फरपुर शाम 6.09 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

 
वापसी में 09270 मुजफ्फरपुर-पोरबंदर द्विसाप्ताहिक स्पेशल मुजफ्फरपुर से अपराह्न 3.15 बजे चलकर गोरखपुर से रात 10.40 बजे चलकर तीसरे दिन पोरबंदर से दोपहर 1.45 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 05, शयनयान श्रेणी के 10, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, एसएलआरडी के 02 तथा पेंट्रीकार के 01 कोच सहित कुल 23 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो ट्रेनें निरस्त, पांच का रास्ता बदला

किसान आंदोलन के कारण रेलवे प्रशासन ने दरभंगा से 20 जनवरी को चलने वाली 05211 दरभंगा-अमृतसर स्पेशल तथा अमृतसर से 21 एवं 22 जनवरी को चलने वाली 05212 अमृतसर-दरभंगा स्पेशल का संचलन निरस्त कर दिया है।

इसके अलावा अमृतसर से 20 जनवरी को चलने वाली 04650 अमृतसर-जयनगर स्पेशल, 04673 जयनगर-अमृतसर स्पेशल, 04652 अमृतसर-जयनगर स्पेशल, 04654 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी स्पेशल तथा 02407 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर स्पेशल को निर्धारित मार्ग व्यास-जन्डियाला-अमृतसर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग व्यास-तरनतारन-अमृतसर के रास्ते चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed