फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Railway General Manager inspected the Cantt station.

Gorakhpur News: रेलवे महाप्रबंधक ने कैंट स्टेशन का किया निरीक्षण

Mon, 07 Sep 2026 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 07 Sep 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Railway General Manager inspected the Cantt station.
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने शनिवार को गोरखपुर कैंट स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन पर संरक्षा, स्वच्छता और यात्रियों की सुविधाओं की स्थिति देखी। इस दौरान प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी सह प्रमुख मुख्य सिग्नल व दूरसंचार इंजीनियर नीरज गुप्ता सहित मुख्यालय और मंडल के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

महाप्रबंधक ने गोरखपुर कैंट स्टेशन पर प्वाइंट व क्रासिंग संख्या 215/बी और 221/बी का निरीक्षण किया। उन्होंने शंटिंग, ट्रांसफॉर्मेशन, क्राॅस प्रोटेक्शन, प्वाइंट फ्लैक्स, गियर फाल्ट और इंसुलेटिंग प्वाइंट समेत तकनीकी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। प्वाइंट व क्राॅसिंग के डाईग्राम को भी देखा और संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ट्रेनों का संचालन निर्बाध और सुरक्षित रखने के लिए रखरखाव और नियमित जांच जरूरी है। इसके बाद समपार संख्या 157/ए के पास मार्ग को गड्ढामुक्त करने और पानी की निकासी बेहतर करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने यहां सर्कुलेटिंग एरिया में रखी स्क्रैप सामग्री हटाने को भी कहा। महाप्रबंधक ने स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, फुट ओवरब्रिज और परिसर में सफाई व्यवस्था बेहतर रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन के पास ड्रेनेज व्यवस्था में सुधार करने को कहा, ताकि बारिश के दौरान जलभराव न हो। इसके बाद उन्होंने आईपीएस कक्ष में पावर डिस्ट्रीब्यूशन बोर्ड, पावर विफलता प्रणाली और डाटा लॉगर का निरीक्षण किया। उन्होंने सिग्नलिंग व्यवस्था में खराबी रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed