{"_id":"69712871f15c6f3d2e0d8a6d","slug":"railway-employees-protested-outside-the-hospital-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1205532-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रेल कर्मचारियों ने अस्पताल के बाहर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रेल कर्मचारियों ने अस्पताल के बाहर किया प्रदर्शन
Thu, 22 Jan 2026 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 22 Jan 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
-एनई रेलवे मजदूर यूनियन ने चार सूत्री ज्ञापन सौंपा
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे मजदूर यूनियन के बैनर तले बुधवार को रेल कर्मचारियों ने मुख्य चिकित्सा निदेशक, ललित नारायण मिश्र के कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर कर्मचारी समस्याओं से जुड़ा चार सूत्री ज्ञापन सौंपा। इस दौरान यूनियन के संयुक्त महामंत्री ओंकारनाथ सिंह ने फार्मासिस्ट का मुद्दा उठाते हुए कहा कि अस्पताल के आउटडोर में कार्यरत फार्मासिस्टों की ड्यूटी मेला में लगाए जाने से दवा वितरण के चार काउंटर बंद हैं, जिससे मरीजों को लंबी कतार में लगना पड़ रहा है।
यूनियन ने शिशु वार्ड को दोबारा शुरू करने की मांग करते हुए ताजा मामले का उल्लेख किया, जिसमें 11 वर्षीय बच्चे को वार्ड न होने के कारण भर्ती में परेशानी हुई। इस पर चिकित्सा निदेशक ने गंभीरता दिखाते हुए बच्चों के इलाज के लिए निर्धारित स्थान पर वार्ड व्यवस्था शुरू करने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हरिश्चंद्र यादव ने की। संवाद