{"_id":"5f9b24298ebc3e9b88175d76","slug":"railway-employee-get-information-to-his-mobile-phone-gorakhpur-city-news-gkp371294837","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल फोन पर पाएंगे पदोन्नति, पोस्टिंग और तबादले का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल फोन पर पाएंगे पदोन्नति, पोस्टिंग और तबादले का संदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल फोन पर पाएंगे पदोन्नति, पोस्टिंग और तबादले का संदेश
गोरखपुर। अब रेलकर्मियों को पदोन्नति, पोस्टिंग, तबादला, सेवानिवृत्त होने की तिथि सहित सभी सूचनाएं उनके मोबाइल फोन पर उपलब्ध होंगी। यही नहीं रेल प्रशासन की ओर से एक संदेश भी दिया जाएगा। रेल प्रशासन ने एचआरएमएस (ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम) पर यह सुविधा शुरू कर दी है। अभी रेलवे अधिकारियों को इसके जरिए सूचनाएं मिल रहीं हैं, जल्द ही कर्मचारियों को भी यह सुविधा मिलने लगेगी।
रेलकर्मियों को अभी तक सूचनाएं कागजी ही मिलती थीं। कभी-कभी आदेश का इंतजार भी करना पड़ता था लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। एक तरफ आदेश होगा तो दूसरी ओर वे सूचनाएं ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। उदाहरण के तौर पर अगर किसी कर्मचारी का ट्रांसफर हो गया है तो उसके मोबाइल पर इस संबंध में संदेश मोबाइल फोन पर आ जाएगा।
उसे नई तैनाती स्थल पर जाने के लिए रिलीव होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इस व्यवस्था का सबसे अधिक फायदा प्रमोशन में मिलेगा। रेलकर्मी का जिस दिन प्रमोशन देय होगा उसी निश्चित तारीख में कर्मचारी पदोन्नति पा जाएंगे। एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि नई सुविधा से रेलकर्मियों को सभी सूचनाएं तत्काल मिल जाया करेंगी।
विज्ञापन
ऐसे मिलेंगी सूचनाएं : हर कर्मचारी का ब्योरा एचआरएमएस के तहत ऑनलाइन दर्ज किया गया है। कर्मचारी को एक यूनिक कोड दिया गया है जिसे वेबसाइट पर डालते ही उनसे संबंधित जानकारी सामने होगी।