फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Railway employee detained in connection with the rape and murder of a woman.

Gorakhpur News: दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या के मामले में रेलकर्मी हिरासत में

Mon, 07 Sep 2026 02:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Railway employee detained in connection with the rape and murder of a woman.
गोरखपुर। झंगहा के गहिरा गांव में महिला का नग्न शव मिलने के मामले में पुलिस ने रविवार सुबह देवरिया के बघौचघाट क्षेत्र निवासी एक रेलकर्मी को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में रेलकर्मी ने महिला से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या करने की बात स्वीकार की है। हालांकि पुलिस अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। गहिरा गांव के भूमिहारी टोला जाने वाले रास्ते पर बृहस्पतिवार सुबह महिला का नग्न शव मिला था। जांच के दौरान पुलिस ने गोरखपुर रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें बुधवार रात महिला स्टेशन पर पहुंचती दिखाई दी। फुटेज में एक रेलकर्मी उसे स्कूटी से अपने साथ ले जाता नजर आया। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और रविवार सुबह रेलकर्मी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में रेलकर्मी ने बताया कि वह महिला को स्कूटी से गहिरा गांव की ओर ले गया था। महिला बोल नहीं पाती थी। आरोप है कि वहां उसने महिला को शराब पिलाई और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। आरोप है कि रेलकर्मी ने महिला का मुंह दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद वह स्कूटी से शहर की ओर चला आया। पुलिस अब घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने के लिए रेलकर्मी से पूछताछ कर रही है। घटनास्थल और रेलवे स्टेशन की सीसीटीवी फुटेज के अलावा उसके मोबाइल फोन की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed