{"_id":"5f7ed8fa5b68290bd72aef9a","slug":"railway-board-approved-running-39-ac-trains-including-anand-vihar-naharlagun-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे बोर्ड ने देशभर में 39 एसी ट्रेनों को चलाने की दी मंजूरी, गोरखपुर से होकर चलेगी ये खास ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे बोर्ड ने देशभर में 39 एसी ट्रेनों को चलाने की दी मंजूरी, गोरखपुर से होकर चलेगी ये खास ट्रेन
Thu, 08 Oct 2020 02:47 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 08 Oct 2020 02:47 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : ANI
रेलवे बोर्ड ने देशभर में अब एसी ट्रेनों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है। 39 नई ट्रेनों को चलाने की मंजूरी दी गई है, जिसमें गोरखपुर होकर आनंद विहार-नहारलागुन एसी एक्सप्रेस शामिल है। यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलेगी। यह ट्रेन 14 अक्तूबर से चल सकती है।
विज्ञापन
इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। आनंद विहार- नाहरलागुन एक्सप्रेस कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर, छपरा, बरौनी, न्यू जलपाईगुड़ी होकर चलेगी। रेलवे बोर्ड में सात अक्तूबर को जिन ट्रेनों को चलाने की हरी झंडी दी है उसमें 13 शताब्दी और डबलडेकर ट्रेन तथा 26 एसी स्पेशल व वंदे भारत ट्रेनें शामिल हैं।
विज्ञापन