फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Railway and roadways latest update news in gorakhpur

जरूरी खबर: गोरखधाम, चौरीचौरा समेत 11 जोड़ी ट्रेनों की कोच संरचना में बदलाव, नए साल में रोडवेज को मिलेगी खास सौगात

Thu, 23 Dec 2021 11:15 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 23 Dec 2021 11:15 AM IST
सार

नए साल पर गोरखपुर परिक्षेत्र को 20 नई बसों की सौगात मिलने वाली है। जल्द ही ये नई बसें गोरखपुर पहुंच जाएंगी।

विज्ञापन
Railway and roadways latest update news in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधा के लिए अप्रैल 2022 के आखिरी सप्ताह से 11 जोड़ी ट्रेनों की कोच संरचना में बदलाव करेगा। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने दी। जिन ट्रेनों की कोच संरचना में बदलाव किया गया है, उनमें गोरखपुर-हिसार-गोरखपुर गोरखधाम एक्सप्रेस, गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज चौरीचौरा एक्सप्रेस, गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस,  गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस, गोरखपुर-पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस,  गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस, लखनऊ जं.-वाराणसी सिटी कृषक एक्सप्रेस, गोरखपुर-कोलकाता-गोरखपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस, गोरखपुर-कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस, गोरखपुर-कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस, गोरखपुर-मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस के नाम शामिल हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

नए साल में रोडवेज को मिलेंगी 20 नई बसें

बस से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। नए साल पर गोरखपुर परिक्षेत्र को 20 नई बसों की सौगात मिलने वाली है। जल्द ही ये नई बसें गोरखपुर पहुंच जाएंगी। गोरखपुर परिक्षेत्र में 700 से अधिक बसें हैं। इनमें 15 से 20 बसें कार्यशाला में खराब खड़ी हैं। 18 बसों का कंडम घोषित किया जा चुका है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक गोरखपुर डिपो एके मिश्रा ने बताया कि बसों की कमी को दूर करने व यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए रोडवेज प्रशासन ने मुख्यालय से 50 बसों की मांग की थी। फिलहाल मुख्यालय की ओर से नए साल में 20 बसें गोरखपुर परिक्षेत्र को मिलने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed