{"_id":"5fe819ff8ebc3e3db521c45d","slug":"railway-administration-changed-operation-of-many-trains-in-view-of-convenience-of-passengers","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण कृपया ध्यान दें... कई ट्रेनों के संचालन में हुआ बदलाव, जानिए कबसे होगा परिवर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रीगण कृपया ध्यान दें... कई ट्रेनों के संचालन में हुआ बदलाव, जानिए कबसे होगा परिवर्तन
Sun, 27 Dec 2020 10:52 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 27 Dec 2020 10:52 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए कई विशेष गाड़ियों के संचालन अवधि का विस्तार किया गया है। एक जनवरी से इन गाड़ियों के संचालन समय और ठहराव में परिवर्तन किया गया है। यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने दी।
विज्ञापन
- 05048 गोरखपुर-कोलकाता पूजा विशेष गाड़ी 30 मार्च तक चलाई जाएगी। एक जनवरी से यह गाड़ी प्रत्येक रविवार, सोमवार, मंगलवार और शुक्रवार को गोरखपुर से 11.30 बजे चलेगी।
- 05047 कोलकाता-गोरखपुर पूजा विशेष गाड़ी एक अप्रैल तक चलाई जाएगी। यह एक जनवरी से प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कोलकाता से 14.30 बजे चलेगी।
- 05050 गोरखपुर-कोलकाता पूजा विशेष गाड़ी वाया मऊ, बलिया, देसरी 31 मार्च तक चलाई जाएगी। यह गाड़ी एक जनवरी से प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को गोरखपुर से 08.45 बजे चलेगी।
- 05049 कोलकाता-गोरखपुर पूजा विशेष गाड़ी वाया देसरी, बलिया, मऊ 31 मार्च तक तक चलाई जाएगी। यह गाड़ी एक जनवरी से प्रत्येक बुधवार एवं रविवार को कोलकाता से 14.30 बजे चलेगी।
- 05052 गोरखपुर-कोलकाता पूजा विशेष गाड़ी नरकटियागंज 25 मार्च तक चलाई जाएगी। यह गाड़ी एक जनवरी से प्रत्येक बृहस्पतिवार को गोरखपुर से 10.10 बजे चलेगी।
- 05051 कोलकाता-गोरखपुर पूजा विशेष गाड़ी वाया नरकटियागंज 26 मार्च तक चलाई जाएगी। यह गाड़ी एक जनवरी से शुक्रवार को कोलकाता से 14.30 बजे से चलेगी।
- 05028 गोरखपुर-हटिया पूजा विशेष गाड़ी 31 मार्च तक चलाई जाएगी। यह गाड़ी एक जनवरी को प्रतिदिन गोरखपुर से 07.25 बजे से चलेगी।
- 05027 हटिया-गोरखपुर पूजा विशेष गाड़ी एक अप्रैल तक चलाई जाएगी। यह गाड़ी एक जनवरी से प्रतिदिन हटिया से 16.50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन गोरखपुर 16.20 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन