फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Railing will be installed on banks of Ramgarhtal next month

Good News: अगले महीने लग जाएगी रामगढ़ताल किनारे रेलिंग, एक व्यूईंग डेक पर बैठ सकेंगे 21 लोग

Sat, 25 Jun 2022 12:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 25 Jun 2022 12:57 PM IST
सार

जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि रामगढ़ताल के किनारे नई आकर्षक रेलिंग लगाने का काम तेजी से चल रहा है। अब जहां रेलिंग बनाई जा रही है, वहीं इसे पेंट कराकर ताल किनारे लगाने के लिए मंगाया जा रहा है। इससे समय बच रहा है।

विज्ञापन
Railing will be installed on banks of Ramgarhtal next month
रामगढ़ ताल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जुलाई तक रामगढ़ताल किनारे आकर्षक रेलिंग लगाने का काम पूरा हो जाएगा। रेलिंग लगाने के बाद मौके पर ही पेंट करने में दिक्कत हो रही थी। ऐसे में गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने रेलिंग निर्माण स्थल से ही पेंट कर उसे मौके पर लाने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


रामगढ़ताल किनारे आकर्षक रेलिंग लगाने पर करीब चार करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसके साथ ही ताल के किनारे टहलने के लिए दो किलोमीटर तक फुटपाथ भी बनाने की जीडीए की योजना है। चार फीट न्यूनतम चौड़ाई वाले इस फुटपाथ की सड़क से ऊंचाई छह इंच रखने का निर्णय किया गया है।
विज्ञापन


फुटपाथ बन जाने से रेलिंग से सटाकर गाड़ी खड़ी करने की समस्या से भी निजात मिल जाएगी और  सड़क पर चलने वाली गाड़ियों से टहलने वालों को कोई खतरा भी नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

एक व्यूईंग डेक पर बैठ सकेंगे 21 लोग

Railing will be installed on banks of Ramgarhtal next month
रामगढ़ताल के किनारे दर्शक दीर्घा बनेगा। - फोटो : अमर उजाला।

प्राधिकरण, पैडलेगंज स्थित एसटीपी के पास से लेकर नया सवेरा के मुख्य द्वार तक पांच जगहों पर दर्शक दीर्घा (व्यूईंग डेक) का भी जल्द ही निर्माण शुरू करा देगा। प्राधिकरण के मुताबिक दर्शक दीर्घा रामगढ़ताल की ओर होगी। रेलिंग से ताल की ओर इसे छह मीटर लंबा बनाया जाएगा और चौड़ाई 15 मीटर होगी। एक दीर्घा में एक साथ 21 लोग बैठ सकेंगे। पांचों दीर्घा पर करीब तीन करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है।

जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि रामगढ़ताल के किनारे नई आकर्षक रेलिंग लगाने का काम तेजी से चल रहा है। अब जहां रेलिंग बनाई जा रही है, वहीं इसे पेंट कराकर ताल किनारे लगाने के लिए मंगाया जा रहा है। इससे समय बच रहा है। पहले ताल के पानी की फुहारें पड़ने से पेंट सूखने में समय लग रहा था। जुलाई तक निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed