फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Rail Vihar Road will become a smart road from Chargaon to Karimnagar intersection.

Gorakhpur News: चरगांवा से करीमनगर चौराहा तक रेल विहार रोड बनेगी स्मार्ट सड़क

Tue, 12 Mar 2024 12:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 12 Mar 2024 12:42 PM IST
विज्ञापन
Rail Vihar Road will become a smart road from Chargaon to Karimnagar intersection.
760 मीटर लंबी सड़क के दोनों तरफ बनेगा समान चौड़ाई का फुटपाथ
विज्ञापन

राप्तीनगर विस्तार योजना को शहर से जोड़ने वाली है प्रमुख सड़क
सड़क के किनारे बनेगा स्मार्ट पार्किंग, स्मार्ट लाइटिंग, वेडिंग जोन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) रेल विहार रोड को करीब 13.50 करोड़ रुपये से स्मार्ट रोड बनाएगा। यह सड़क चरगांवा चौराहा से करीम नगर चौराहा को जोड़ती है। 760 मीटर लंबी सड़क को स्मार्ट रोड बनाने के लिए कंसलटेंट फर्म मेसर्स जना अर्बन स्पेस फाउंडेशन (इंडिया) के तैयार प्रस्ताव पर प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद जीडीए ने ई-टेंडर भी आमंत्रित कर लिया है। इन सड़कों को सुविधाजनक बनाने के साथ हरियाली पर भी खासा जोर रहेगा।

यह सड़क आस-पास के आवासीय क्षेत्रों एवं गोरखपुर विकास प्राधिकरण की राप्ती नगर विस्तार योजना को शहर की प्रमुख व्यवसायिक सड़कों से जोड़ने वाली मुख्य सड़क है। इस सड़क पर पैदल चलने वालों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। इस रोड से गुजरने वाले भारी यातायात को देखते हुए स्मार्ट रोड बनाकर सुरक्षित यातायात की सुविधा दी जाएगी। स्मार्ट रोड के साथ-साथ फुटपाथ, पार्किंग जैसी व्यवस्था होगी। स्मार्ट रोड का डीपीआर जना अर्बन स्पेस फाउण्डेशन (इंडिया) से तैयार कराया गया है।
विज्ञापन


प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह ने बताया कि सड़क के दोनों तरफ स्मार्ट एलइडी स्ट्रीट लाइट लगाने के साथ जलभराव से बचने के लिए ड्रेनेज सिस्टम बेहतर होगा। चौराहे और सड़क की डिजाइन में सुधार कर ज्यादा सुविधाजनक बनाया जाएगा। चौराहों पर टर्निंग कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि सड़कों पर साफ सफाई बनाए रखने के लिए स्मार्ट डस्टबिन एवं पेलिकन सिग्नल्स लगेंगे। दो पहिया, चारपहिया और ऑटो, ई-रिक्शा के लिए पार्किंग बे बनाकर स्मार्ट पार्किंग की सुविधा मिलेगी। सड़क से जुड़ी सभी सुविधाएं भूमिगत होंगी। सड़क के किनारे और खाली स्थान पर ग्रीन बेल्ट बनाई जाएगी। वन एवं पर्यावरण के क्षेत्र में सक्रिय संस्था हेरिटेज फाउंडेशन ने स्मार्ट रोड की आवश्यकता पर जोर दिया है। संस्था के ट्रस्टी वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर अनिल कुमार तिवारी कहते हैं कि ऐसी सड़कों से पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी।

-----
स्मार्ट रोड पर यह मिलेगी सुविधा


चौराहे और सड़क की डिजाइन में होगा सुधार, चौराहों पर होगी कम टर्निंग।
दोनों तरफ होंगे समान चौड़ाई के फुटपाथ।

पैदल यात्रियों की सुविधा-सुरक्षा पर होगा फोकस।

टेबल-टाॅप क्रॉसिंग, कर्ब रैंप, बोलार्ड की होगी सुविधा।

बनाए जाएंगे डक्ट जिससे सड़क को काटने की नहीं होगी जरूरत।

दो पहिया, चारपहिया और ऑटो, ई-रिक्शा के पार्किंग की होगी सुविधा।

अनियमित पार्किंग को कम करने के लिए होगी पार्किंग बे।

रिटेल फ्रंट, वाणिज्यिक परिसरों, स्कूलों और विश्वविद्यालयों के पास होंगे ड्राप ऑफ जोन।

वेंडिंग जोन भी बनेगा, प्लेटफार्म और शेड के साथ होगा वेंडिंग जोन।

स्मार्ट लाइटिंग, स्मार्ट पार्किंग, स्मार्ट कूड़ेदान, पेलिकन सिग्नल्स, वेंडिंग जोन की सुविधा होगी।

कोट...

मुख्यमंत्री की मंशा के अनुसार महानगर को स्मार्ट सिटी एवं सेफ सिटी की परिकल्पना के आधार पर रेल बिहार रोड को स्मार्ट सड़क बनाया जाएगा। जहां नागरिकों को सड़क से जुड़ी सभी बेहतरीन सुविधाएं मिलेंगी। जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू करा दिया जाएगा।
- आनंद वर्द्धन, उपाध्यक्ष जीडीए
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed