फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Rail line between Khalilabad Bansi will be built in three years

बदल रहा है गोरखपुर: तीन साल में बन जाएगी खलीलाबाद-बांसी के बीच रेल लाइन, शुरू हुआ काम

Wed, 17 Jan 2024 02:46 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 17 Jan 2024 02:46 PM IST
सार

संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर जिले के करीब 100 किलोमीटर लंबे हिस्से को रेल पथ से जोड़ने के लिए मार्च 2019 में खलीलाबाद-बहराइच रेल लाइन के निर्माण की आधारशिला रखी गई थी। यह रेल लाइन गोरखपुर-बढ़नी रेल मार्ग से भी जुड़ेगी।

विज्ञापन
Rail line between Khalilabad Bansi will be built in three years
रेल लाइन। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

खलीलाबाद-बहराइच वाया श्रावस्ती रेल लाइन परियोजना के पहले चरण का काम शुरू हो चुका है। पहले चरण में खलीलाबाद से बांसी तक लाइन बिछनी है। इस चरण में भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया के साथ-साथ बांसी-खेसरहा रूट पर लगभग 10 किलोमीटर में मिट्टी भराई का कार्य चल रहा है। बाकी जमीन उपलब्ध होते ही काम शुरू हो जाएगा। प्रथम चरण का काम करीब तीन साल में पूरा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर जिले के करीब 100 किलोमीटर लंबे हिस्से को रेल पथ से जोड़ने के लिए मार्च 2019 में खलीलाबाद-बहराइच रेल लाइन के निर्माण की आधारशिला रखी गई थी। यह रेल लाइन गोरखपुर-बढ़नी रेल मार्ग से भी जुड़ेगी। पिछले साल रेल मंत्रालय ने इसे स्पेशल प्रोजेक्ट में शामिल किया था।
विज्ञापन


इसके बाद तय किया गया कि जैसे-जैसे जमीन उपलब्ध होती जाएगी, निर्माण होता जाएगा। पहले चरण में खलीलाबाद से बांसी के बीच जमीन अधिग्रहण का काम चल रहा है। इस नए रेल रूट पर चार जंक्शन, 16 क्रासिंग स्टेशन और 12 हाॅल्ट बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें:  अयोध्या में विराजेंगे श्रीरामलला, राममय होगी गोरक्षनगरी; अभी से बजने लगी है रामधुन

करीब पांच हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे
इस पूरी परियोजना की लंधाई 240 किलोमीटर है, जिस पर करीब 4940 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए अभी तक सिद्धार्थनगर जिले में 265 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण हो चुका है। खलीलाबाद-बांसी के बीच 54 किलोमीटर लंबे रूट के लिए 163 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण चल रहा है।

पूरी रेल लाइन बिछाने के लिए 1174 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता है। इसमें श्रावस्ती व बहराइच में भी रेल लाइन बिछाने के लिए जरूरी भूमि शामिल है। खलीलाबाद-बहराइच रेल मार्ग को वर्ष 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed