फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Preparations to celebrate 22nd January as a festival Gorakhpur all set

सबके राम: अयोध्या में विराजेंगे श्रीरामलला, राममय होगी गोरक्षनगरी; अभी से बजने लगी है रामधुन

Wed, 17 Jan 2024 02:14 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 17 Jan 2024 02:14 PM IST
सार

अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर गोरखनाथ मंदिर राममय हो चुका है। मंदिर में लगे लाउडस्पीकर पर राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी...., मेरे घर राम जाए हैं, ठुमक चलत रामचंद्र... आदि भजन एक सप्ताह पहले से ही बजाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Preparations to celebrate 22nd January as a festival Gorakhpur all set
गोरखनाथ मंदिर में भगवान राम की पूजा करते योगी कमलनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के दौरान गोरक्षनगरी भी राममय हो जाएगी। इस दिन को उत्सव की तरह मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। गोरखनाथ मंदिर परिसर को सजा दिया गया है और रामधुन बजने लगी है। शहर के अन्य बड़े मंदिरों को सजाने का काम शुरू हो गया है। यहां श्रीरामचरित मानस का पाठ होगा।

विज्ञापन


विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने बड़ी स्क्रीन पर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को सजीव दिखाने की तैयारी की है। बाजार में भी भगवा रंग के झंडे, पताके, वस्त्र बिकने लगे हैं। शाम के पहर पूरे शहर में दीप जलाए जाएंगे। इसकी तैयारी में भाजपा के अलावा राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ ने शुरू कर दी है। 21 हजार दीपों से गुरु गोरक्षनाथ घाट जगमग होगा। ऐसे में पूरा शहर भगवामय दिखेगा और दीपोत्सव से शहर जगमगाएगा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में बोले सीएम योगी, चुनाव में जीत के लिए मजबूत बूथ और मतदाताओं से संवाद जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन

राममय हो गया है गुरु गोरखनाथ मंदिर, अखंड पाठ शुरू
अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर गोरखनाथ मंदिर राममय हो चुका है। मंदिर में लगे लाउडस्पीकर पर राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी...., मेरे घर राम जाए हैं, ठुमक चलत रामचंद्र... आदि भजन एक सप्ताह पहले से ही बजाए जा रहे हैं। मंगलवार से मंदिर में सात दिवसीय अखंड रामचरित मानस पाठ की भी शुरुआत हो गई। इसके लिए पुराने हनुमान मंदिर में श्रीराम दरबार की स्थापना की गई है, जहां भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं।

इसके अलावा ब्रह्मलीन मंहत दिग्विजयनाथ व ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ का चित्र भी मंदिर में रखा गया है। यहीं रामचरित मानस का पाठ किया जा रहा है। 22 जनवरी तक अनवरत श्रीरामचरित मानस का पाठ चलेगा। 22 जनवरी को एलईडी स्क्रीन पर प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को सजीव दिखाया जाएगा। शाम को दीपाेत्सव का कार्यक्रम होगा। मंदिर परिसर में 11 हजार दीए जलाए जाएंगे। कार्यक्रम के समापन पर भक्तों में प्रसाद का वितरण भी किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: प्रदेश की सबसे उम्रदराज शेरनी स्वस्थ होने की कर रही जद्दोजहद, 21 की हो चुकी मरियम

गीता प्रेस में 500 लोग देखेंगे सजीव प्रसारण
22 जनवरी को गीताप्रेस के लीला चित्र मंदिर में एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी। यहां 500 लोगों के सजीव प्रसारण देखने की व्यवस्था होगी। सुबह 10 से 11 बजे तक भजन-कीर्तन किया जाएगा। इसके अयोध्या से राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण शुरू होगा जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन तक दिखाया जाएगा। प्रसाद के लिए राजस्थान से देशी घी का लड्डू मंगाया जा रहा है। इस दौरान गीताप्रेस के सभी कार्य बंद रहेंगे। सभी ट्रस्टी, अधिकारी व कर्मचारी लीला चित्र मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम देखेंगे।

इसे भी पढ़ें: जलवायु परिवर्तन के चलते दिख रहा बदलाव, फिर बदलेगा मौसम

गीता वाटिका: अखंड श्रीरामचरित मानस पाठ
गीता वाटिका में 21 जनवरी को अखंड श्रीरामचरित मानस पाठ की शुरुआत होगी, इसकी पूर्णाहुति 22 जनवरी को सुबह 9:30 बजे होगी। सुबह 10 से 11 बजे तक श्रीरामचतुष्टय की पूजा की जाएगी। 11 बजे से कथा पंडाल में सीधा प्रसारण दिखाने के लिए एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी। यहां एक साथ 300 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम के उपरांत भक्तों में प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

श्रीराम से जुड़े सूर्यकुंड में होगा भव्य आयोजन
भगवान राम की सूर्य उपासना स्थली सूर्यकुंड धाम में सूर्यकुंड धाम विकास समिति की ओर से राम मंदिर प्रतिष्ठा कार्यक्रम भव्य तरीके से मनाया जाएगा। 17 जनवरी से 23 जनवरी तक यहां सप्तदिवसीय श्रीराम मंदिर निर्माण महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत 17 जनवरी से नियमित रूप से सुबह नौ बजे से श्रीराम पूजन व सुंदरकांड पाठ, कीर्तन-भजन, अपराह्न तीन बजे से श्रीराम महायज्ञ व शाम पांच बजे से आचार्य पंडित अवनीश शुक्ला श्रीराम कथा सुनाएंगे। 22 जनवरी की सुबह प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया जाएगा। शाम को दिवाली मनाई जाएगी। महोत्सव का समापन 23 जनवरी को पूर्णाहुति व महाप्रसाद वितरण होगा।

इसे भी पढ़ें: फर्जी स्टांप: मचा हड़कंप... पेपर जांच करवाने दौड़े लोग, हंगामा

21 हजार दीपों से जगमग होगा गुरु गोरक्षनाथ घाट
गुरु गोरक्षनाथ आरती समिति के अध्यक्ष अनुराग मझवार ने बताया कि गुरु गोरक्षनाथ घाट पर रंगोली व दीपोत्सव आयोजित किया जाएगा। घाट को 21 हजार दीपों से सजाया जाएगा। कोलकाता से आए कलाकार राम दरबार का निर्माण करेंगे। सुबह से जबतक कार्यक्रम चलेगा इसका सीधा प्रसारण गुरु गोरक्षनाथ घाट पर दिखाया जाएगा।

इन मंदिरों में भी होंगे कार्यक्रम
हनुमान मंदिर बेतियाहाता, पंचमुखी हनुमान मंदिर देवरिया बाईपास, गोलघर काली मंदिर, दाउदपुर काली मंदिर, मोहद्दीपुर गोपाल मंदिर, शाहपुर काली मंदिर, शीतला मठिया जाफरा बाजार, बुढि़या माता मंदिर, तरकुलहा माता मंदिर, जटाशंकर हनुमान मंदिर, मुक्तेश्वरनाथ मंदिर सहित तमाम जगहों पर कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर एम्स में ही मिली पर्सनल फाइल, अभिलेख गायब होने की उड़ी थी अफवाह

कोट गोरखनाथ मंदिर में अखंड रामचरित मानस पाठ के साथ ही राम उत्सव की शुरुआत हो चुकी है। 22 जनवरी को कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया जाएगा। इस दिन के कार्यक्रम की तैयारियां चल रही हैं।-योगी कमलनाथ, प्रधान पुजारी गोरखनाथ मंदिर।

कालीबाड़ी में 21 से रामचरित मानस का पाठ होगा। 22 की सुबह प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया जाएगा। दोपहर में भंडारे का आयोजन होगा। शाम को मंदिर को दीपों से सजाया जाएगा।- महंत रविंद्र दास, कालीबाड़ी

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर गीता प्रेस के सभी ट्रस्टियों और कर्मचारियों उत्साह का माहौल है। इस दिन अयोध्या से कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के साथ ही भक्तों में प्रसाद का वितरण किया जाएगा।-डॉ. लालमणि त्रिपाठी, प्रबंधक गीता प्रेस।

इसे भी पढ़ें: कोहरे का कहर: वंदेभारत पांच घंटे देरी से चली, दिल्ली वाली एक फ्लाइट भी रद्द


राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित होगा। इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां चल रही हैं। रामचरित मानस पाठ के साथ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण होगा साथ ही दिवाली भी मनेगी।-रसेंदू फोगला, सचिव, हनुमान प्रसाद पोद्दार स्मारक समिति।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर हमारे सभी कार्यकर्ता उत्साहित हैं। 11 जनवरी से ही विहिप शहर में कार्यक्रम आयोजित कर रही है। 22 जनवरी को सुबह से लेकर रात तक अनेक कार्यक्रम आयोजित होंगे।-दुर्गेश त्रिपाठी, प्रांत, प्रचार-प्रसार प्रमुख विहिप।

श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को यादगार बनाने की तैयारी है। इस दिन सुबह कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के साथ ही पूजन-अर्चन और शाम को दीपोत्सव मनाया जाएगा। इसके साथ ही आतिशबाजी भी की जाएगी।-विजय खेमका, अध्यक्ष राष्ट्र वंदन समिति।

इसे भी पढ़ें: सगाई के बाद मंगेतर पर संबंध बनाने का डाला दबाव, इनकार पर तोड़ी शादी


अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर के विश्व हिंदू महासंघ की ओर से कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है। जो 26 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान मंदिरों में रामचरित मानस का पाठ किया जाएगा।-राधाकांत वर्मा, जिला प्रभारी विश्व हिंदू महासंघ।

पंजाबी समाज की ओर से 22 को गोपाल मंदिर में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण होगा, दोपहर में पांच हजार लोगों में भंडारे का प्रसाद वितरित किया जाएगा। शाम को 1100 दीपों से मंदिर को सजाया जाएगा।-दीपक कक्कड़, अध्यक्ष गोपाल मंदिर समिति।

भगवान राम ने वनवास के दौरान सूर्यकुंड में भगवान सूर्य की उपासना की थी। ऐसे में यहां भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। सात दिवसीय महोत्सव के अंतर्गत सुबह से शाम तक विभिन्न अनुष्ठान होंगे।-संतोष मणि त्रिपाठी, सूर्यकुंड धाम विकास समिति।

सिंधी समाज में खुशी की लहर है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पूर्व 21 को सिंधी समाज की ओर से बाइक रैली निकाली जाएगी। 22 को दिन में सजीव प्रसारण के बाद शाम को सिंधी समाज दिवाली मनाएगा।-विक्की कुकरेजा, कार्यवाहक अध्यक्ष, सिंधी सेवा मंडल।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed