{"_id":"66ce5cf0fde23154ba0f1c24","slug":"pwd-will-repair-roads-damaged-in-rain-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-666687-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बारिश में खराब हुई सड़कों को पीडब्ल्यूडी कराएगा दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बारिश में खराब हुई सड़कों को पीडब्ल्यूडी कराएगा दुरुस्त
Wed, 28 Aug 2024 04:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 28 Aug 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
- विभाग ने शहर समेत छह ब्लाकों की सड़कों के लिए निकाला टेंडर
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। बारिश की वजह से क्षतिग्रस्त हुई अपनी सड़कों काे लोक निर्माण विभाग जल्द ही दुरुस्त कराएगा। विभाग की ओर से इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शहर के अलावा पांच ब्लाकों पिपराइच, जंगल कौड़िया, कैंपियरगंज, चरगांवा और खोराबार की सड़कों की पैंचिंग के लिए टेंडर भी निकाल दिया है। चार सितंबर की दोपहर 12 बजे तक निविदा जमा होगी और इसी दिन दोपहर 12:30 बजे तकनीकी बिड खोली जाएगी। ये सभी काम पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड तीन की ओर से कराया जाएगा। संभावना है कि जल्द ही दूसरे खंडों की ओर से भी सड़कों की मरम्मत का काम शुरु करा दिया जाएगा।
बारिश की वजह से शहर की कई सड़कों पर गड्ढे पड़ गए हैं, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। कुछ सड़कों पर तो गड्ढे दुर्घटना की वजह बन रहे है। उधर नगर निगम ने भी शहर की अपनी सड़कों की मरम्मत की कार्रवाई शुरू कर दी है। निगम के मुख्य अभियंता संजय चौहान ने पिछले सप्ताह अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और अवर अभियंताओं के साथ बैठक कर गणेशोत्सव शुरु होने पहले निगम की सभी सड़कों को दुरुस्त कराने का निर्देश दिए हैं। इस बीच बारिश से खराब हुई सड़कों को दुरुस्त कराने की प्रक्रिया पीडब्ल्यूडी ने भी शुरू कर दी है।