फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   PWD officials accused of harassing contractors

Gorakhpur News: पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों पर ठेकेदारों को परेशान करने का आरोप

Tue, 27 Aug 2024 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 27 Aug 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
PWD officials accused of harassing contractors
उत्तर प्रदेश ठेकेदार कल्याण समिति ने मुख्यमंत्री से समस्याओं के समाधान की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश ठेकेदार कल्याण समिति ने सीएम से अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की है। समिति का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारी ठेकेदारों को परेशान कर रहे हैं।


समिति के प्रांतीय अध्यक्ष व जिला कार्यवाह अध्यक्ष शरद कुमार सिंह ने आरोप लगाया है कि नंबर के आधार पर कोई भी रॉयल्टी का सत्यापन कर ले रहा है और संबंधित व्यक्ति मूल रॉयल्टी प्रपत्र लेकर छह गुना दंड दे रहा है। पूर्व में राजकीय कार्यों के ठेकों में रॉयल्टी ठेकेदारों के देयक से कट जाते थे। नई व्यवस्था से राजकीय ठेकेदारों का शोषण किया जा रहा है। सीसीएल प्रणाली समाप्त कर कोषागार आधारित ऑनलाइन बजटीय प्रणाली लागू होने के चलते ठेकेदारों की जमानत राशि का भुगतान तीन वर्षों से नहीं हो पा रहा है। प्रांतीय अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि इधर कुछ वर्षों से उच्च अधिकारियों द्वारा रोज नए नियम बनाकर ठेकेदारों का उत्पीड़न किया जा रहा है। कभी चरित्र प्रमाण पत्र तीन वर्ष के लिए जारी करने का शासनादेश होता है, तो कभी उसी को दो वर्ष कर दिया जाता है। वित्तीय हस्त पुस्तिका को न मानकर नया शासनादेश जारी कर वित्तीय हस्त पुस्तिका के विरुद्ध 10 प्रतिशत जमानत धनराशि निविदाओं में ली जा रही है, जबकि प्रदेश में किसी भी कार्य संस्थानों में यह नहीं ली जाती। इसी प्रकार निविदा आमंत्रित करने की तिथियां जो प्रत्येक माह की 15 एवं 25 को निर्धारित थी, उसे अब माह की प्रत्येक तिथि को निविदा आमंत्रित करने का आदेश जारी कर अव्यवस्था बढ़ाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से संज्ञान लेकर समस्याओं के निराकरण की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed