फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Putting Deendayal's ideas into practice in one's life is the true tribute.

Gorakhpur News: दीनदयाल के विचारों को जीवन में उतारना ही सच्ची श्रद्धांजलि

Sat, 26 Sep 2026 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 26 Sep 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Putting Deendayal's ideas into practice in one's life is the true tribute.
गोरखपुर। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव भाजपा व राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने शुक्रवार को दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित गोष्ठी में प्रतिभाग करते हुए डॉ. अग्रवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अपने चिंतन और कार्यों के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास और राष्ट्रहित को प्राथमिकता देने का संदेश दिया। उनके विचारों को केवल स्मरण करने के बजाय उन्हें जीवन और कार्यशैली में उतारना जरूरी है। समाज और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुेलपति प्रो. कृष्ण पाल सिंह, भाजपा पार्षद अजय ओझा, उपेंद्र सिंह, धर्मेंद्र चंद, जितेंद्र कुमार यादव, परमेश्वर सिंह, मुन्ना, जसपाल राव, अभिलाष शाही विशेन, दीपक चौहान, अखंड शाही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed