{"_id":"6674b64592f8d2edf30c3824","slug":"purvanchals-first-smart-parking-started-in-boating-area-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-595950-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पूर्वांचल की पहली स्मार्ट पार्किंग नौका विहार में शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पूर्वांचल की पहली स्मार्ट पार्किंग नौका विहार में शुरू
Fri, 21 Jun 2024 04:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 21 Jun 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
रामगढ़ताल क्षेत्र में पूर्वांचल की पहली स्मार्ट पार्किंग का शुभारंभ बृहस्पतिवार को गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि यहां लोगों को पार्किंग का नया अनुभव मिलेगा।
स्मार्ट पार्किंग में गाड़ी पार्क के लिए एप पार्क प्लस से प्री बुकिंग भी कराई जा सकती है। जिन वाहनों में फासटैग होगा उनका पार्किंग शुल्क स्वत: कट जाएगा। अभी तक ऐसी सुविधा सिर्फ टोल प्लाजा पर ही थी लेकिन पार्किंग का संचालन कर रही फर्म एनएचएआई से करार कर पार्किंग शुल्क भी फासटैग से ले रही है। फर्म इसके बदले एनएचएआई को सर्विस चार्ज देगी। पार्किंग का संचालन करने वाली फर्म के संजय अग्रवाल ने बताया कि लोगों को पार्किंग में बेहतर सुविधा देने का हरसभंव प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि ताल बाजार को और सुसज्जित किया जाएगा। इस मौके पर जीडीए सचिव उदय प्रताप सिंह, अधिशासी अभियंता एके तायल समेत अन्य लोग मौजूद रहें।
फूड जोन का उपाध्यक्ष ने लिया जायजा
जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने जीडीए सचिव यूपी सिंह व एई एके तायल के साथ ताल बाजार तथा फूड जोन का निरीक्षण किया। उन्होंने फूड जोन में जल्द से जल्द शिफ्टिंग कराने के निर्देश दिए। फूड जोन के ठेकेदार से कहा कि गति बढ़ाकर निर्माण कार्य पूरा कराएं। जिससे बारिश शुरू होने से लोगों को परेशानी नहीं हो। उपाध्यक्ष ने शिफ्टिंग के लिए चार दिन का समय देते हुए कहा कि इससे अधिक समय नहीं दिया जाएगा।