{"_id":"626648089fdaad266a70853b","slug":"purvanchal-first-natural-science-museum-to-be-built-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: गोरखपुर में बनेगा पूर्वांचल का पहला प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय, 25 करोड़ से होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: गोरखपुर में बनेगा पूर्वांचल का पहला प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय, 25 करोड़ से होगा निर्माण
Mon, 25 Apr 2022 12:34 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:34 PM IST
सार
गोरखपुर जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने कहा कि गोरखपुर के लिए नेचुरल साइंस म्यूजियम के रूप में बड़ी उपलब्धि मिलने वाली है। बौद्ध संग्रहालय परिसर में इस म्यूजियम के लिए बहुमंजिला इमारत बनाने की योजना है।
विज्ञापन
डीएम विजय किरन आनंद।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में पूर्वांचल का पहला प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय (रीजनल नेचुरल साइंस म्यूजियम) बनेगा। इसके लिए रामगढ़ताल परियोजना क्षेत्र में स्थित बौद्ध संग्राहलय परिसर में ही डेढ़ एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। यहीं पर प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय की बहुमंजिली इमारत तैयार होगी। इस पर करीब 25 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
इस संग्रहालय के बन जाने से विलुप्त हो चुके या विलुप्त होने की कगार पर पहुंच चुके जीव-जंतुओं, पक्षियों, विलुप्त प्राय पेड़-पौधों का संग्रह संभव हो सकेगा। प्रकृति प्रेमियों को तो लाभ मिलेगा ही पर्यटन विकास को भी नई उड़ान मिलेगी। जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस संग्रहालय की आधारशिला रखेंगे।
सीएम योगी ने प्रदेश के हस्तिनापुर, मेरठ व गोरखपुर में प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय की स्थापना का निर्देश दिया है। संस्कृति विभाग, भारत सरकार को प्रस्ताव भी भेज चुका है।
विज्ञापन
गोरखपुर जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने कहा कि गोरखपुर के लिए नेचुरल साइंस म्यूजियम के रूप में बड़ी उपलब्धि मिलने वाली है। बौद्ध संग्रहालय परिसर में इस म्यूजियम के लिए बहुमंजिला इमारत बनाने की योजना है। म्यूजियम में विलुप्त हो चुके पक्षियों एवं अन्य-जीव जंतुओं के शरीर को स्टफिंग कर रखा जाएगा।