फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Purvanchal first natural science museum to be built in Gorakhpur

खुशखबर: गोरखपुर में बनेगा पूर्वांचल का पहला प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय, 25 करोड़ से होगा निर्माण

Mon, 25 Apr 2022 12:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 25 Apr 2022 12:34 PM IST
सार

गोरखपुर जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने कहा कि गोरखपुर के लिए नेचुरल साइंस म्यूजियम के रूप में बड़ी उपलब्धि मिलने वाली है। बौद्ध संग्रहालय परिसर में इस म्यूजियम के लिए बहुमंजिला इमारत बनाने की योजना है।

विज्ञापन
Purvanchal first natural science museum to be built in Gorakhpur
डीएम विजय किरन आनंद। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में पूर्वांचल का पहला प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय  (रीजनल नेचुरल साइंस म्यूजियम) बनेगा। इसके लिए रामगढ़ताल परियोजना क्षेत्र में स्थित बौद्ध संग्राहलय परिसर में ही डेढ़ एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। यहीं पर प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय की बहुमंजिली इमारत तैयार होगी। इस पर करीब 25 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन


इस संग्रहालय के बन जाने से विलुप्त हो चुके या विलुप्त होने की कगार पर पहुंच चुके जीव-जंतुओं, पक्षियों, विलुप्त प्राय पेड़-पौधों का संग्रह संभव हो सकेगा। प्रकृति प्रेमियों को तो लाभ मिलेगा ही पर्यटन विकास को भी नई उड़ान मिलेगी। जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस संग्रहालय की आधारशिला रखेंगे।
विज्ञापन


सीएम योगी ने प्रदेश के हस्तिनापुर, मेरठ व गोरखपुर में प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय की स्थापना का निर्देश दिया है। संस्कृति विभाग, भारत सरकार को प्रस्ताव भी भेज चुका है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखपुर जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने कहा कि गोरखपुर के लिए नेचुरल साइंस म्यूजियम के रूप में बड़ी उपलब्धि मिलने वाली है। बौद्ध संग्रहालय परिसर में इस म्यूजियम के लिए बहुमंजिला इमारत बनाने की योजना है। म्यूजियम में विलुप्त हो चुके पक्षियों एवं अन्य-जीव जंतुओं के शरीर को स्टफिंग कर रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed