{"_id":"5efcd9bd8ebc3e431d5dc7ea","slug":"puneet-got-second-rank-in-aiims-entrance-gorakhpur-city-news-gkp3566295112","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि : पुनीत ने एम्स परीक्षा में हासिल की दूसरी रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धि : पुनीत ने एम्स परीक्षा में हासिल की दूसरी रैंक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपलब्धि : पुनीत ने एम्स परीक्षा में हासिल की दूसरी रैंक
गोरखपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नई दिल्ली में डीएम पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी की परीक्षा में जंगलसालिक, पादरी बाजार के शताब्दीपुरम निवासी पुनीत कुमार चौधरी ने दूसरी रैंक हासिल की है।
बचपन से ही मेधावी पुनीत ने कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई सैनिक स्कूल घोड़ाखाल नैनीताल से की है। इसके बाद उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई बंगलूरू मेडिकल कॉलेज से तथा पीजी की पढ़ाई एम्स दिल्ली से पूरी की है। पुनीत के पिता वीरेंद्र राम यूपी बड़ौदा बैंक के मोहद्दीपुर ब्रांच में मैनेजर हैं। पुनीत के बड़े भाई विनीत चौधरी ने बताया कि पुनीत की इच्छा है कि वे अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद गोरखपुर एम्स में आकर लोगों की सेवा करें। अपनी उपलब्धि का श्रेय उन्होंने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।