{"_id":"648c91c733fc2fd3c10f9766","slug":"public-service-centers-will-be-opened-in-quota-shops-will-be-removed-from-the-streets-and-will-be-established-on-the-main-road-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-210244-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कोटे की दुकानों में खुलेंगे जनसेवा केंद्र, गलियों से हटाकर मुख्य सड़क पर होंगे स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कोटे की दुकानों में खुलेंगे जनसेवा केंद्र, गलियों से हटाकर मुख्य सड़क पर होंगे स्थापित
विज्ञापन
कोटे की दुकानों में बनेंगे आय, जाति, जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र, खुलेंगे जनसेवा केंद्र
- मंडल के उपजिलाधिकारियों सहित अन्य अधिकारियों संग कमिश्नर ने की वीडियो कांफ्रेसिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। जल्द ही मंडल के चार जिलों के हर ब्लाक में राशन की दुकानों में जनसेवा केंद्र शुरू हो जाएंगे। इसके अलावा संकरी गलियों के बजाय मुख्य सड़कों के किनारे कोटे की दुकानों को स्थापित किया जाएगा। शुक्रवार की दोपहर कमिश्नर सभागार में कमिश्नर रवि कुमार एनजी ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज के उपजिलाधिकारियों सहित अन्य के साथ बैठक में उक्त निर्देश दिए। इन केंद्रों में आय, जाति, जन्म, मृत्यु समेत अन्य प्रमाणपत्र ऑनलाइन बनाए जा सकेंगे।
कमिश्नर ने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार कोटे की जो दुकानें गलियों में हैं, उनको मोहल्लों की मुख्य सड़कों पर स्थापित किया जाए। ताकि पात्रों को राशन की दुकानों पर पहुंचने में कोई दिक्कत न हो। इसके अलावा कोटे की दुकान के आधे हिस्से में जनसेवा केंद्र की शुरूआत जल्द से जल्द कराएं। सभी जिलों के एक-एक ब्लाक में यह व्यवस्था शुरू कर दी जाए। जनसेवा केंद्र बनने से हर दुकान पर एक व्यक्ति को रोजगार मिलेगा। शासन की ओर से राशन की दुकानों पर ई-स्टांप के अलावा यात्रा टिकट, आधार, पेंशन, आय, जाति, जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र, किसान सम्मान निधि समेत तमाम सुविधाएं ऑनलाइन देने का निर्देश दिया गया है। इसलिए इसमें कोई कोताही न की जाए। इस दौरान ऑनलाइन बैठक में सभी जिलों के एसडीएम, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी अन्य अधिकारी जुड़े रहे।
0000