{"_id":"65caa3509dc8eb29670c0604","slug":"public-representatives-will-address-entrepreneurs-at-local-level-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-463942-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: स्थानीय स्तर पर जनप्रतिनिधि करेंगे उद्यमियों को संबोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: स्थानीय स्तर पर जनप्रतिनिधि करेंगे उद्यमियों को संबोधित
विज्ञापन
एनेक्सी भवन में आयोजित होगा कार्यक्रम, दिखाया जाएगा सीधा प्रसारण
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की हो रही है तैयार
मंडलायुक्त, डीएम के अलावा उद्योग से जुड़े सभी विभागों के अफसर रहेंगे मौजूद
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। लखनऊ में 19 फरवरी को होने वाले ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का गोरखपुर में सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। एनेक्सी भवन में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में जिले के सांसद, विधायक के अलावा अन्य प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। इसके अलावा कमिश्नर, डीएम, गीडा सीईओ समेत उद्योग से जुड़े अन्य विभागों के भी अफसर मौजूद रहेंगे। कुछ पुराने उद्यमी, जन प्रतिनिधि और वरिष्ठ अफसर इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
10 करोड़ से अधिक निवेश करने वाले उद्यमियों को लखनऊ बुलाया गया है, जबकि उससे कम निवेश वाले उद्यमी जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। एनेक्सी भवन में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम में 161 उद्यमियों को बुलाया गया है। इसके अलावा सभी जन प्रतिनिधि और वरिष्ठ अफसर भी रहेंगे।
उपायुक्त उद्योग गौरव मिश्र ने बताया कि इस कार्यक्रम को शहर के प्रमुख पुराने उद्यमी भी संबोधित करेंगे। इससे नए उद्यमियों को शहर के माहौल और उद्योग लगाने के दौरान जरूरी सावधानियां आदि की जानकारी मिलेगी। अफसर और जन प्रतिनिधि सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे। इन लोगों को लखनऊ में हो रहे कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया जाएगा, जिससे कि उनका उत्साह बढ़ा रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -
कोट-
अभी कार्यक्रम के समय का डिटेल तो नहीं मिला है, लेकिन संभावना के आधार पर तैयारी शुरू कर दी गई है। सभी वरिष्ठ अफसरों और जन प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जा रहा है। इसके अलावा शहर के सभी प्रमुख उद्यमियों को भी आमंत्रित किया गया है।
- गौरव मिश्रा, उपायुक्त उद्योग