फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   PTI suspended for misbehaving with female police recruits in gorakhpur

Gorakhpur: पुलिस की महिला रिक्रूट्स की सुविधा में लापरवाही मामले में कमांडेंट आनंद कुमार समेत दो निलंबित, पढ़े

Wed, 23 Jul 2025 06:23 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 23 Jul 2025 06:23 PM IST
सार

एडीजी पीएसी द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर कहा गया है, ‘उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए महिला आरक्षियों की गरिमा, निजता और कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्हें उच्च गुणवत्ता का प्रशिक्षण, सुविधाएं एवं सुरक्षित वातावरण प्रदान करना विभाग की प्रमुख प्रतिबद्धता है।'

विज्ञापन
PTI suspended for misbehaving with female police recruits in gorakhpur
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : X @adgpacup

विस्तार

26वीं बटालियन पीएसी, गोरखपुर में रिक्रूट महिला आरक्षियों द्वारा व्यक्त की गई समस्याओं का उत्तर प्रदेश शासन द्वारा अत्यंत गम्भीरतापूर्वक संज्ञान लिया गया है। प्रथम दृष्टया कमांडेंट आनन्द कुमार एवं प्लाटून कमांडर, आरटीसी प्रभारी संजय राय को शिथिल पर्यवेक्षण का दोषी पाते हुए उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निलंबित किया गया है। इस संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक (पीएसी) ने स्थानीय अधिकारियों से संवाद करने के बाद कहा कि तकनीकी कारणों से विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण अस्थायी रूप से जलापूर्ति प्रभावित हुई थी। संबंधित समस्या का त्वरित समाधान कर दिया गया। एडीजी पीएसी के अनुसार, बाथरूम में कैमरा लगाने की बात पूरी तरह से निराधार और तथ्यहीन है।

विज्ञापन


एडीजी पीएसी द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर कहा गया है, ‘उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए महिला आरक्षियों की गरिमा, निजता और कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्हें उच्च गुणवत्ता का प्रशिक्षण, सुविधाएं एवं सुरक्षित वातावरण प्रदान करना विभाग की प्रमुख प्रतिबद्धता है। साथ ही अनुशासनहीनता एवं सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।’
विज्ञापन


यहां 600 रिक्रूट्स को दी जा रही ट्रेनिंग
गोरखपुर में जिन महिला पुलिस रिक्रूट्स को ट्रेनिंग दी जा रही है, उनमें से 600 के प्रशिक्षण की व्यवस्था 26वीं वाहिनी पीएसी में नवनिर्मित 11 मंजिला बैरक टॉवर में की गई है। यह टॉवर लिफ्ट, टॉयलेट, डायनिंग हाल, लॉबी किचन, रिक्रिएशन हाल आदि से युक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला
गोरखपुर के शाहपुर इलाके के बिछिया स्थित 26वीं वाहिनी पीएसी में सोमवार से पुलिस की ट्रेनिंग करने आईं महिला अभ्यर्थियों ने बिजली पानी समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर बुधवार की सुबह जमकर हंगामा किया। महिला रिक्रूट्स हंगामा करते हुए पीएसी गेट पर पहुंच गईं और सड़क जाम कर अव्यवस्था और आईटीसी प्रभारी द्वारा दुर्व्यवहार करने को लेकर प्रदर्शन करने लगीं। जिससे पीएसी कर्मियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे जिले के आला अधिकारियों ने महिला अभ्यर्थियों को समझा कर शांत कराया और पीएसी परिसर में भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed