{"_id":"6ad29cbbd5f038979f094095","slug":"psychological-principles-translated-into-posters-aradhya-secures-the-top-spot-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1487811-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मनोविज्ञान के सिद्धांतों को पोस्टरों में उतारा, आराध्या रहीं अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मनोविज्ञान के सिद्धांतों को पोस्टरों में उतारा, आराध्या रहीं अव्वल
Sat, 17 Oct 2026 03:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 17 Oct 2026 03:22 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। मनोविज्ञान के जटिल सिद्धांतों को पोस्टरों के जरिये सरल और रोचक ढंग से प्रस्तुत कर विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। महाराणा प्रताप महाविद्यालय, जंगल धूसड़ के मनोविज्ञान विभाग की ओर से आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने मनोवैज्ञानिक प्रक्रियाओं, प्रमुख मनोवैज्ञानिकों के योगदान और व्यवहार संबंधी अवधारणाओं को प्रभावशाली तरीके से दर्शाया।
प्रतियोगिता में आवश्यकता पदानुक्रम सिद्धांत, अनुरूपता, अनुबंधन और सूझ द्वारा अधिगम, संवेग, असामान्य व्यवहार तथा मनोविज्ञान में सिगमंड फ्रायड के योगदान जैसे विषयों पर पोस्टर बनाए गए। मोबाइल फोन के विकिरण का मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव भी विद्यार्थियों की प्रस्तुति का विषय रहा।
प्रतियोगिता में बीएससी प्रथम सेमेस्टर की आराध्या प्रजापति ने प्रथम, रोशनी रावत ने द्वितीय और तनीषा सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बीएससी तृतीय सेमेस्टर की सानिया मिश्रा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
निर्णायक मंडल में वाणिज्य विभाग के प्रभारी डॉ. नंदन शर्मा और बीएड विभाग के सहायक आचार्य जितेंद्र प्रजापति एवं शैलेन्द्र सिंह शामिल रहे। प्रतियोगिता का संयोजन मनोविज्ञान विभाग की सहायक आचार्य अर्चिता राय ने किया। इस अवसर पर विभाग प्रभारी डॉ. वेंकट रमन सहित विद्यार्थी और प्रतिभागी उपस्थित रहे।