फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Provision for action on disturbances in parking area in GDA board meeting

पार्किंग क्षेत्र में गड़बड़ी मिली तो जिम्मेदार होंगे जेई, एई, होगी कार्रवाई

Sun, 10 Jan 2021 10:52 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 10 Jan 2021 10:52 AM IST
विज्ञापन
Provision for action on disturbances in parking area in GDA board meeting
गोरखपुर विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला।

व्यावसायिक भवनों के इस्तेमाल व पार्किंग क्षेत्र में गड़बड़ी मिली तो गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) के अवर अभियंता (जेई) और सहायक अभियंता (एई) की जिम्मेदारी तय करके कार्रवाई की जाएगी। इसका प्रावधान जीडीए बोर्ड की बैठक में किया गया है।

विज्ञापन

   
शहर में कई ऐसे भवन हैं, जिनका नक्शा आवासीय में स्वीकृत है। इसके बावजूद व्यावसायिक इस्तेमाल किया जा रहा है। जब जीडीए की टीम पहुंचती है, तब पुराना नक्शा दिखाया जाता है। पार्किंग भी नहीं है। लिहाजा, सड़क व उसकी पटरी पर बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े किए जाते हैं। इससे जाम की समस्या गहराती है।
विज्ञापन


कसया रोड स्थित फिराक चौराहे से सरदार भगत सिंह चौराहे के बीच कई ऐसे क्लीनिक व पैथालॉजी हैं, जहां पार्किंग का व्यावसायिक इस्तेमाल किया जा रहा है। तमाम गाड़ियां सड़क पर खड़ी की जाती है। अब ऐसे भवन मालिकों के खिलाफ कार्रवाई का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जीडए उपाध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि पार्किंग व्यवस्था सुधारने का अभियान चल रहा है। इसका सत्यापन कराया जाएगा। बाद में अतिक्रमण या फिर किसी तरह की गड़बड़ी मिली तो अवर अभियंता व सहायक अभियंता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पार्किंग व्यवस्था का अनुपालन सबको सुनिश्चित करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed