{"_id":"61b76f8cbeb81168010c21e8","slug":"provincial-session-of-abvp-will-start-from-december-17-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयोजन: एबीवीपी का 61वां प्रांतीय अधिवेशन 17 दिसंबर से होगा शुरू, सीएम योगी और महिला पहलवान बबिता फोगाट भी होंगी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयोजन: एबीवीपी का 61वां प्रांतीय अधिवेशन 17 दिसंबर से होगा शुरू, सीएम योगी और महिला पहलवान बबिता फोगाट भी होंगी शामिल
Mon, 13 Dec 2021 09:37 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 13 Dec 2021 09:37 PM IST
सार
डॉ. पांडेय ने बताया कि अधिवेशन में चार प्रस्ताव प्रदेश का वर्तमान परिदृश्य, प्रदेश का शैक्षिक परिदृश्य, पूर्वांचल में स्वरोजगार के अवसर, पूर्वांचल में युवाओं के लिए खेल के अवसर पारित किए जाएंगे।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ एवं महिला पहलवान बबिता फोगाट
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) गोरक्ष प्रांत का 61वां प्रांतीय अधिवेशन 17, 18 व 19 दिसंबर को बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली के निदेशक प्रो. संजय द्विवेदी तथा अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान बबिता फोगाट मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन
यह जानकारी अधिवेशन व्यवस्था प्रमुख डॉ. योगेश्वर नाथ पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि यह अधिवेशन संपूर्ण प्रांत के छात्र-छात्राओं का संगम है। 16 जिलों से विभिन्न विश्वविद्यालयों, महाविद्यालय, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग कॉलेज से कुल 600 से अधिक प्रतिनिधि अधिवेशन में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
डॉ. पांडेय ने बताया कि अधिवेशन में चार प्रस्ताव प्रदेश का वर्तमान परिदृश्य, प्रदेश का शैक्षिक परिदृश्य, पूर्वांचल में स्वरोजगार के अवसर, पूर्वांचल में युवाओं के लिए खेल के अवसर पारित किए जाएंगे। प्रस्ताव पर प्रतिनिधि चर्चा करेंगे। स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर एक प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
प्रदर्शनी में एबीवीपी के पूरे वर्ष की गतिविधियों को प्रदर्शित किया जाएगा। अधिवेशन में विभिन्न क्षेत्रों के शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं एवं प्राध्यापक प्रांत की संस्कृति, शिक्षा, सुरक्षा जैसे विषयों पर मंथन करेंगे।