फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Protest to cancel order for change in SC-ST reservation

Gorakhpur News: एससी-एसटी आरक्षण में बदलाव का आदेश निरस्त करने को भरी हुंकार, किया प्रदर्शन

Thu, 22 Aug 2024 04:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
Protest to cancel order for change in SC-ST reservation
- भारत बंद के आह्वान पर विभिन्न संगठनों ने सड़क पर उतर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

- बसपा कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय के सामने सड़क पर बैठकर दिया धरना

- सपा कार्यकर्ताओं ने कार्यालय से जुलूस की शक्ल में आंबेडकर चौराहे पहुंच किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी-एसटी वर्ग में क्रीमीलेयर छांटने के लिए राज्यों को दिए गए आदेश को निरस्त करने की मांग को लेकर बुधवार को भारत बंद का आह्वान किया गया था। इसके समर्थन में विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया। बसपा, सपा, आजाद समाज पार्टी, भाकपा माले समेत अन्य संगठनों ने प्रदर्शन करते हुए आरक्षण में बदलाव के आदेश को समाप्त की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

बसपा प्रमुख मायावती के आह्वान पर बसपा जिला यूनिट गोरखपुर की ओर से भारत बंद का पूर्ण समर्थन करते हुए प्रदर्शन किया गया। बसपा जिलाध्यक्ष ऋषि कपूर के नेतृत्व में बसपा नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। इसके पूर्व आंबेडकर चौराहे पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहां से पैदल मार्च करते हुए शास्त्री चौराहा, कचहरी चौराहा, गोलघर होकर काली मंदिर के रास्ते पर्यटन भवन स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ता रास्ते में खुली दुकानों को बंद करवाते रहे। हालांकि उनके जाते ही दुकानें खुल गईं। डीएम कार्यालय में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन देने के लिए कमिश्नर और डीएम को मौके पर बुलाने की मांग की। कार्यालय के सामने सड़क पर लोग धरने पर बैठ गए। करीब 30 मिनट तक प्रदर्शन चला। मौके पर पहुंचे सीआरओ सुशील गौड़ ने ज्ञापन लेकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री धर्मवीर सिंह अशोक, मुख्य सेक्टर प्रभारी सुधीर कुमार भारती, मुख्य सेक्टर प्रभारी वीरेंद्र पांडेय, पूर्व महानगर अध्यक्ष नवल किशोर नथानी, जिला उपाध्यक्ष भवनाथ राय, जिला महासचिव जोखू राजभर, कोषाध्यक्ष एजाज अहमद, अमरचंद दूबे, दूधनाथ, सुरेश भारती, सत्येंद्र कुमार गौतम, मयंक आज़ाद, बांसगांव विधान क्षेत्र के अध्यक्ष जयकार प्रसाद, दीपू भारती, हरिश्चंद्र, महानंद गौतम, सुशील कुमार, रामू भारती, सुनील कुमार भारती, ज्ञानधर प्रसाद, पवन त्यागी, राममिलन निराला, राधेश्याम गौतम, रामप्रीत धुसिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इसी कड़ी में आजाद समाज पार्टी, आंबेडकरवादी जागरण मंच, भारतीय बेलदार जन जागरण महासभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर आरक्षण में बदलाव के आदेश को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
जुलूस की शक्ल में आंबेडकर चौक पहुंचे सपाई, सौंपा ज्ञापन
फोटो
आरक्षण में बदलाव के आदेश को वापस लेने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बेतियाहाता स्थित पार्टी कार्यालय से दोपहर 12 बजे से जुलूस की शक्ल में निकले। वह रास्ते में नारेबाजी करते हुए आंबेडकर चौराहा पहुंचे। वह सर्वोच्च न्यायालय के आदेश को वापस लेने की मांग करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपे।

सपा के जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने एक अगस्त 2024 को अनुसूचित जाति / जनजाति आरक्षण मामले में केंद्र सरकार / राज्य सरकारों को आदेश दिया है कि सरकारें आरक्षण में वर्गीकरण व क्रीमीलेयर की व्यवस्था लागू करें। इस आदेश को वापस लेने के लिए अनुसूचित जाति/जनजाति संगठनों ने पूरे देश में भारत बंद का आह्वान किया जिसका समाजवादी पार्टी पूर्ण समर्थन करती है।

इस दौरान महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी, जिला महासचिव रामनाथ यादव, अवधेश यादव, नगीना प्रसाद साहनी, रजनीश यादव, फिरंगी प्रसाद, विजय बहादुर यादव, संजय कुमार, बृजनाथ मौर्य, रामसिंह, मनुरोजन यादव, अमरेन्द्र निषाद, रूपावती बेलदार, दूधनाथ मौर्य, हाजी शकील अंसारी, मुन्नीलाल यादव, रामजतन यादव, हीरालाल यादव, राघवेंद्र तिवारी राजू, कीर्तिनिधि पांडेय, कपिल मुनि यादव, गवीश दूबे, राहुल यादव, राजेश यादव, राजू अशोक चौधरी, सच्चिदानंद यादव आदि मौजूद रहे।

-----
भाकपा माले ने टाउनहाल चौराहे से निकाला मार्च

भारत कि कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी ने बुधवार सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले का अनुसूचित जाति के आरक्षण में वर्गीकरण के खिलाफ भारत बंद का समर्थन किया। कार्यकर्ता टाउन हाल चौराहा पर एकत्रित हुए और वहां से बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक, दीवानी कचहरी तक मार्च किया। मार्च में शामिल कार्यकर्ता सुप्रीम कोर्ट का फैसला संसद में विधेयक पारित कर वापस लेने, आरक्षण में वर्गीकरण नहीं सहेंगे आदि नारा लगा रहे थे।
बाबा साहब भीमराव आंबेडकर प्रतिमा पर सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले के राज्य स्थाई समिति सदस्य राजेश साहनी ने कहा कि लगातार संविधान, सांविधानिक संस्था पर व आरक्षण पर हमला हो रहा है। उन्होंने सरकार से संसद के अंदर आरक्षण में वर्गीकरण के खिलाफ विधेयक पारित कर फैसला वापस लेने की मांग की। सभा को ऐपवा जिला सचिव जगदम्बा, इंकलाबी नौजवान सभा उपाध्यक्ष राधा गौड़, अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा के नेता रामानंद, आरके सिंह, विजय यादव, बजरंगी निषाद ने संबोधित किया। संचालन एडवोकेट सुभाष पाल किया।

----
अनुसूचित जाति/जनजाति संगठनों का संयुक्त मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

एससी-एसटी वर्ग में क्रीमीलेयर की अवधारणा के साथ उपवर्गीकरण करने का राज्यों को दिए गए गैरसंवैधानिक आदेश को निरस्त करने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति/जनजाति संगठनों का संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन स्थानीय प्रशासन को सौंपा। मोर्चा के मुख्य संयोजक व अध्यक्ष हरि शरण गौतम, महासचिव प्रदीप विक्रांत, उपाध्यक्ष केसी भारती समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed