फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Property worth two crores of Virendra, accused of murdering a businessman, seized

Gorakhpur News: व्यापारी की हत्या के आरोपी वीरेंद्र की दो करोड़ की संपत्ति जब्त

Mon, 09 Oct 2023 12:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Property worth two crores of Virendra, accused of murdering a businessman, seized
चिलुआताल में हत्या के अ​भियुक्त के घर को जब्त करती पुलिस टीम।
व्यापारी के भाई की हत्या के आरोपी वीरेंद्र की दो करोड़ की संपत्ति जब्त
विज्ञापन

महराजगंज के नौतनवां के व्यापारी की चिलुआताल इलाके में की थी हत्या
रुस्तमपुर में एक व्यापारी से भी की थी चार लाख रुपये की लूट
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। महराजगंज के व्यापारी के भाई प्रशांत कुमार जायसवाल की गोली मारकर हत्या करने और लूट जैसी वारदात करने के आरोपी वीरेंद्र कसौधन की दो करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली गई। रविवार को एसपी नार्थ मनोज अवस्थी, प्रशासन की टीम के साथ चिलुआताल इलाके के मोहरीपुर गांव पहुंचे और गैंगस्टर एक्ट के तहत आरोपी की अपराध से अर्जित संपत्ति पर सरकारी ताला लगा दिया गया। आरोपी पर कुल छह केस दर्ज हैं।
जानकारी के मुताबिक, 31 दिसंबर 2020 की रात महराजगंज जिले के नौतनवां निवासी विपिन कुमार जायसवाल के भाई प्रशांत कुमार जायसवाल की गोली मारकर हत्या की गई थी। विपिन ने केस दर्ज कराया और बताया कि महेसरा पुल के पास बाइक छू जाने के मामूली विवाद में बदमाशों ने गोली मारकर हत्या की थी। उस समय आरोपी के साथ मनोज साहनी उर्फ टमाटर भी मौजूद था।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा था। इसके बाद फिर चार अप्रैल 2022 को रुस्तमपुर में व्यापारी शैलेंद्र कुमार मिश्रा से चार लाख 60 हजार रुपये की लूट में वीरेंद्र कसौधन का नाम सामने आया था। इस मामले में भी कैंट थाने में केस दर्ज कर आरोपी वीरेंद्र को जेल भेजा गया था। अपराध में सक्रियता को देखते हुए बीते दिनों डीएम के अनुमोदन के बाद पुलिस ने गैंगस्टर का केस दर्ज किया। अब अपराध से अर्पित संपत्ति पर कार्रवाई की गई है। इस गिरोह का सरगना मनोज साहनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....
इन संपत्तियों को किया गया जब्त
- जंगल बेनी माधव नंबर दो मोहरीपुर स्थित आराजी एक गाटा संख्या 507 रकबा 0.184 हेक्टेयर में निर्मित तीन मंजिला भवन जिसमें कुल 21 कमरे हैं।
- गाटा संख्या 508 रकबा 0.030 हेक्टेयर में निर्मित दो मंजिला मकान, जिसमें कुल 16 कमरे हैं।

वर्जन
अपराध से अर्जित संपत्ति को प्रशासन ने जब्त कर लिया है। आरोपी ने लूट, हत्या जैसे कई जघन्य अपराधों को किया और इससे आर्थिक लाभ से संपत्ति बनाई है। गैंगस्टर एक्ट के तहत करीब दो करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त किया गया है।
- मनोज अवस्थी, एसपी नार्थ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed