{"_id":"65d3d149096a0386c808d205","slug":"property-worth-three-crores-of-land-mafia-ishwar-chand-seized-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-471699-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: भू-माफिया ईश्वरचंद की तीन करोड़ की संपत्ति जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: भू-माफिया ईश्वरचंद की तीन करोड़ की संपत्ति जब्त
विज्ञापन
फर्जी दस्तावेज तैयार कर कई लोगों को जमीन का कर दिया था बैनामा, गैंगस्टर के तहत कार्रवाई
मकान, दुकान और जमीन पर तहसीलदार ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूराे
सरदारनगर (गोरखपुर)। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के शत्रुध्नपुर फुटहवा निवासी भू-माफिया ईश्वरचंद जायसवाल उर्फ पिंटू जायसवाल की तीन करोड़ रुपये कीमत की संपत्ति को सोमवार को जब्त कर लिया गया। पुलिस की मौजूदगी में तहसीलदार ने सील करने की कार्रवाई की। आरोपी ईश्वर ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर कई लोगों को दूसरे की जमीन बैनामा करके रुपये हड़प लिए थे।
पुलिस ने आरोपी को जेल भेजने के साथ ही गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त करने की रिपोर्ट पर डीएम की अनुमति के बाद कार्रवाई की गई।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी ईश्वरचंद जायसवाल पर छह केस दर्ज हैं। अभी 11 जनवरी को जयप्रकाश दुबे ने आरोपी पर फर्जी कागजात तैयार कर जमीन बेचने और रुपये हड़पने का केस दर्ज कराया था। इसके पहले भी इस तरह के मामले सामने आए थे, जिसके बाद पुलिस ने गैंगस्टर के लिए रिपोर्ट भेजी थी। डीएम के अनुमोदन के बाद पुलिस ने गैंगस्टर का केस दर्ज कर किया था।
विज्ञापन
इसके बाद ही पुलिस ने राजस्व विभाग की मदद से ईश्वरचंद की जमीन और संपत्ति का ब्योरा जुटाया और फिर इसे कुर्क करने के लिए रिपोर्ट तैयार की गई थी। अब डीएम की अनुमति मिलने के बाद सोमवार को तहसीलदार ने पुलिस की मौजूदगी में संपत्ति को कुर्क कर दिया। इस दौरान तहसीलदार विकास कुमार, चौरीचौरा सीओ नितिन तनेजा, थानेदार आशीष सिंह व पुलिस वाले मौजूद रहे।
.........
दूसरे से ठगी पर सोचा नहीं, अपनी बारी पर गिड़गिड़ाने लगे
दूसरे से जमीन के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करते समय ईश्वरचंद ने एक बार भी नहीं सोचा। न ही उसे पिता ही समझा पाए। सोमवार को पुलिस के साथ प्रशासनिक अफसर जब जमीन और मकान को कुर्क करने के लिए पहुंचे तो पिता राजाराम जायसवाल गिड़गिड़ाने लगे। पिता ने बताया कि दुकान की जो जमीन है, वह पुश्तैनी है। उनका कहना है कि पुलिस अन्याय कर रही है, लेकिन बेटे की करतूत के सवाल पर खामोश हो गए।