फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Property tax: Recovery crosses Rs 100 crore...Vikas will get Rs 210 crore

संपत्ति कर : 100 करोड़ के पार वसूली...विकास को मिलेंगे 210 करोड़

Wed, 16 Apr 2025 12:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Property tax: Recovery crosses Rs 100 crore...Vikas will get Rs 210 crore
नगर निगम को विभिन्न परियोजनाओं में मिलेगी बढ़ी हुई धनराशि
विज्ञापन


सीएम ग्रिड, वैश्विक नगरोदय योजना में अधिक हो सकेंगे विकास कार्य

गोरखपुर। नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में संपत्ति कर में रिकॉर्ड वसूली की। 100 करोड़ रुपये से ऊपर की वसूली के परिणाम स्वरूप निगम को विभिन्न विकास परियोजनाओं में शासन की ओर से करीब 210 करोड़ रुपये मिलेंगे। इससे वार्डों में विकास कार्य कराए जा सकेंगे।
पिछले दो साल के दौरान संपत्ति कर वसूली के मामले में नगर निगम ने करीब दोगुना की बढ़ोतरी की है। किराया वसूली और जीआईएस सर्वे के बाद बढ़े संपत्ति कर की वजह से निगम की आय बढ़ी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए शासन की ओर से नगर निगम गोरखपुर के लिए 90 करोड़ रुपये कर वसूली का लक्ष्य दिया गया था।
विज्ञापन

नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल के निर्देश पर निगम के अधिकारियों ने 101 करोड़ रुपये वसूली कर रिकॉर्ड बनाया था। नगर आयुक्त ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में शासन की ओर से विभिन्न परियोजनाओं में करीब 210 करोड़ रुपये मिलेंगे। इसमें सीएम-ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (अर्बन), मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना और 16वां वित्त शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल में दोगुनी वसूली
वित्तीय वर्ष 2022-23 में नगर निगम ने 50 करोड़ रुपये का संपत्ति कर वसूला था। यह वित्तीय वर्ष 2023-25 में बढ़कर 72 करोड़ रुपये हो गया था। वहीं, वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए शासन ने कर वसूली के लक्ष्य को बढ़ाकर 90 करोड़ रुपये कर दिया था, जिसे आगे बढ़ते हुए नगर निगम ने 101 करोड़ रुपये वसूली की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed