{"_id":"64d14ea1cc9545d5490910f7","slug":"property-dealer-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-265424-2023-08-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर पुलिस ने की मुनादी: सुनो...सुनो.. कमलेश यादव भू-माफिया है, ठगी हुई हो तो आएं और करें शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर पुलिस ने की मुनादी: सुनो...सुनो.. कमलेश यादव भू-माफिया है, ठगी हुई हो तो आएं और करें शिकायत
Tue, 08 Aug 2023 11:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 11:44 AM IST
सार
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि कमलेश यादव शातिर किस्म का भू-माफिया है, उसे जेल भेजा जा चुका है। अब पता चला है कि उसने कई और लोगों से जालसाजी की है और उसके लोग धमका भी रहे हैं। इसकी जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
ऑटो से माफिया कमलेश के बारे में जानकारी देती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुनो...सुनो.. कमलेश यादव भू-माफिया है, अगर उसने आप को भी सीलिंग की जमीन या फिर दूसरे की जमीन बेचकर जालसाजी की है, तो थाने आइए। डरिए मत, पुलिस केस दर्ज कर सुरक्षा भी देगी। यह प्रचार एम्स पुलिस ने सोमवार को कमलेश पासवान के गांव और आईटीआई कॉलेज के पास कराया।
विज्ञापन
दरअसल, कमलेश को एक अगस्त को पुलिस ने जेल भेजा था, लेकिन एक महिला सोमवार को एसपी सिटी के पास पहुंची और बताया कि उसके साथ एक करोड़ की ठगी हुई थी और अब उसे धमकी मिल रही है। कई और लोगों से भी जालसाजी हुई है, वे डरे हुए हैं। इसके बाद ही एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई के आदेश पर एम्स पुलिस ने ऑटो से प्रचार शुरू कराया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, रिटायर फौजी की पत्नी को को दूसरे की जमीन बेचकर जालसाजी करने वाले बहरामपुर अहिरबाती निवासी कमलेश यादव और उसकी महिला साथी को पुलिस ने जेल भेजा था। दोनों ने सादाब आलम की पत्नी दानिश परवीन से जालसाजी की थी। नाहरपुर निवासी अन्नू देवी ने खुद को नीतू सिंह बताकर फर्जी तरीके से जमीन का बैनामा किया था।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: बच्ची की निर्मम हत्या: पुलिस को शक, संपत्ति व रिश्तों में कड़वाहट बनी मासूम की हत्या की वजह
जांच में सामने आया था कि कमलेश यादव विंध्यवासिनी ट्रेडर्स के नाम से फर्म बनाकर प्रापर्टी का काम करता है। दानिश परवीन ने पुलिस को बताया कि कमलेश ने जमीन दिखाई और 25 लाख 20 हजार रुपये ले लिए। जमीन नीतू सिंह के नाम पर थी। बाद में इन लोगो ने अन्नू नामक महिला को नीतू सिंह बनाकर जमीन बैनामा कर दिया। लेकिन, कब्जा नहीं दिया।
इसे भी पढ़ें: वन विभाग ने तस्करों से बरामद किए दुर्लभ सांप, तगड़ा है इनका का नेटवर्क; दो गिरफ्तार
अब पुलिस को पता चला है कि कमलेश यादव शातिर भू माफिया है। अवैध कमाई से उसने दो आईटीआई कॉलेज भी खोल लिया है। इसके अलावा उसने कई और लोगों से जमीन के नाम पर जालसाजी की है। लोगों के मन से डर निकालकर उन्हें थाने लाने के लिए पुलिस ने ऑटो से प्रचार शुरू करा दिया है।
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि कमलेश यादव शातिर किस्म का भू-माफिया है, उसे जेल भेजा जा चुका है। अब पता चला है कि उसने कई और लोगों से जालसाजी की है और उसके लोग धमका भी रहे हैं। इसकी जांच शुरू कर दी गई है। कमलेश या फिर किसी भी भू-माफिया ने जालसाजी की है तो सीधे पुलिस के पास आएं और एफआईआर दर्ज कराएं। पुलिस सुरक्षा भी देगी।