{"_id":"6472575644e7faaf1401cd44","slug":"program-organized-by-uttar-pradesh-punjabi-academy-at-gurudwara-jatashankar-gorakhpur-news-c-7-gkp1039-184208-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बच्चों से कविता, कीर्तन पाठ सुन मुग्ध हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बच्चों से कविता, कीर्तन पाठ सुन मुग्ध हुए लोग
विज्ञापन
- गुरुद्वारा जटाशंकर में उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी की ओर से आयोजित हुआ कार्यक्रम

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी की ओर से शनिवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा जटाशंकर के गुरु नानक हॉल में साड्डा बिरसा, साडा गौरव, साडी पंजाबी नाम से बच्चों के बीच बाल प्रतियोगिता आयोजित हुई। कार्यक्रम में बच्चों को पंजाबी भाषा में कीर्तन गायन कविता पाठ कथा या गुरु इतिहास पर कोई लेक्चर सुनाना था, जिसमें सभी बच्चों ने अपनी योग्यता के अनुसार बहुत सुंदर प्रदर्शन किया। प्रतिभागी बच्चों को नगद राशि एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत पेन स्पेशलिस्ट डॉ. दलजीत सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करके की। कार्यक्रम संयोजक जगनैन सिंह नीटू ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रत्येक भाषा के विकास के लिए कई अकादमी कार्य कर रही हैं। खत्री महासभा के अध्यक्ष हेमंत चोपड़ा ने सभी प्रतिभागी बच्चों को अपनी सामाजिक परंपराओं से जुड़े रहने की सीख दी। मुख्य वक्ता असिस्टेंट प्रोफेसर गुरमीत सिंह शेरू ने बच्चों को शिक्षा स्वास्थ्य और अध्यात्म के माध्यम से अपने जीवन को बहुत ही सुखद बनाने के लिए प्रेरित किया। गुरुद्वारा जटाशंकर के अध्यक्ष सरदार जसपाल सिंह ने आभार ज्ञापित किया। इस मौके पर मैनेजर राजेंद्र सिंह, ज्ञानी तेजिंदर सिंह, गगन सहगल, चरनप्रीत सिंह मोंटू, डॉ दीपक सिंह, परमिंदर सिंह रोबिन, अमरजीत सिंह, राजकुमार मदान, धर्मपाल सिंह राजू, अरविंद हरी गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।