{"_id":"5ff75ad58ebc3e2f7e66aa61","slug":"professor-ganapathi-dada-saheb-said-immense-possibilities-of-employment-in-the-field-of-chemical-engineering-gorakhpur-city-news-gkp3799798159","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोफेसर गणपति दादा साहेब ने कहा, केमिकल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रोफेसर गणपति दादा साहेब ने कहा, केमिकल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं
विज्ञापन

गोरखपुर। इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी, मुंबई के पूर्व कुलपति पद्मश्री प्रो. गणपति दादासाहेब यादव ने कहा कि केमिकल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। बड़ी कंपनियां अच्छे पैकेज पर युवाओं का चयन कर रही हैं। उन्होंने ‘व्यावसायिक नीति’ विषय पर अपने विचार रखे। प्रतिभागियों को औद्योगिक जगत में केमिकल इंजीनियरिंग के महत्व के बारे में बताया।
प्रो. यादव बतौर विशेषज्ञ वक्ता के रूप मेें शामिल हुए। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में केमिकल इंजीनियरिंग विभाग और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल इंजीनियर्स के स्टूडेंट चैप्टर की ओर से ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का भी समाधान किया।
आयोजन में विभागाध्यक्ष डॉ. विट्ठल एल. गोले एवं इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल इंजीनियर्स के एमएमएमयूटी स्टूडेंट चैप्टर के सचिव अनुराग श्रीवास्तव, सदस्य अस्तित्व मिश्र ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस अवसर पर एमएमएमयूटी स्टूडेंट चैप्टर की संकाय सलाहकार डॉ. ज्योति, एमएमएमयूटी, आईआईटी तिरुपति, आईआईटी दिल्ली, एनआईटी श्रीनगर, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च, भोपाल के छात्र ऑनलाइन जुड़े हुए थे।