{"_id":"655e5413addc7f162f0082a6","slug":"prof-will-go-to-bangkok-to-participate-in-the-world-hindu-congress-kaustubh-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-376453-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: वर्ल्ड हिन्दू कांग्रेस में प्रतिभाग करने बैंकाक जाएंगे प्रो. कौस्तुभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: वर्ल्ड हिन्दू कांग्रेस में प्रतिभाग करने बैंकाक जाएंगे प्रो. कौस्तुभ
विज्ञापन
विज्ञापन
- 24 से 26 नवंबर तक बैंकाक में होना है यह आयोजन
- प्रो. कौस्तुभ शिक्षा व्यवस्था तंत्र पर देंगे वक्तव्य
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। वर्ल्ड हिन्दू कांग्रेस का आयोजन थाइलैंड के बैंकाक में 24 से 26 नवंबर तक हो रहा है। इसमें गोरखपुर के मोहद्दीपुर निवासी प्रो. कौस्तुभ नारायण मिश्र भी प्रतिभाग करेंगे। इस आयोजन में दुनिया भर से करीब ढाई हजार सनातनियों के जुटने की संभावना है।
तीन दिवसीय वर्ल्ड हिन्दू कांग्रेस में बुद्ध पीजी कॉलेज, कुशीनगर के भूगोल के प्रो. कौस्तुभ मिश्र अतिथि प्रतिनिधि के रूप में आमंत्रित किए गए हैं। इस दौरान 26 को होने वाले सत्र ‘शिक्षा व्यवस्था तंत्र’ में वह अपना वक्तव्य देंगे। यह आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विश्व विभाग और विश्व हिन्दू परिषद द्वारा किया जा रहा है। इसमें कुल सात मुद्दों पर प्रस्ताव पारित किए जाने हैं। इनमें हिन्दू सांगठनिक व्यवस्था, हिन्दू वैचारिक तंत्र, शिक्षा व्यवस्था तंत्र, महिला समन्वय, युवा आयाम, सामाजिक समरसता या हिन्दू एकता, वैश्विक सनातन संरचना पर अतिथि व्याख्यान देंगे। प्रो. कौस्तुभ ने कहा कि विश्व हिन्दू कांग्रेस के लिए आमंत्रण मिलना गौरव और हर्ष का विषय है।