फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Procession taken out on the sixth day of Muharram; Mutawallis honored in Jafra Bazaar.

Gorakhpur News: मुहर्रम की छठी पर निकाला जुलूस, जाफरा बाजार में मुतवल्लियों का सम्मान

Tue, 23 Jun 2026 02:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Procession taken out on the sixth day of Muharram; Mutawallis honored in Jafra Bazaar.
गोरखपुर। मुहर्रम की छठीं के मौके पर महानगर में विभिन्न इमामबाड़ों से जुलूस बड़े अदबो-एहतराम के साथ निकाले गए। मियां बाजार कंकर की ताजिया के मुतवल्ली नौशाद खान, असगरगंज के मुतवल्ली नवाबुल हसन, इस्माइलपुर के मुतवल्ली हाजी फरजान और नखास के मुतवल्ली गुफरान की अगुवाई में जुलूस अपने-अपने इमामबाड़ों से रवाना हुए।
विज्ञापन


जुलूस निर्धारित मार्ग नखास चौक, बक्शीपुर, थवई का पुल, अलीनगर, चरनलाल चौक, बेनीगंज, ईदगाह रोड, जाफरा बाजार चौराहा, घासीकटरा, कर्बला मिर्जापुर, साहबगंज और खूनीपुर होते हुए वापस अपने इमामबाड़ों पर संपन्न हुए। रास्ते भर लोगों ने कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश किया।
विज्ञापन

जाफरा बाजार पहुंचने पर इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी ने जिला अध्यक्ष सैयद इरशाद अहमद के नेतृत्व में सभी जुलूसों और मुतवल्लियों का स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें सम्मानित भी किया गया। कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि मुतवल्लियों के सम्मान की यह परंपरा कई वर्षों से लगातार निभाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलूस में सबसे आगे इस्लामी परचम और शहनाई वादक मातमी धुन प्रस्तुत कर रहे थे। ऊंटों की कतार, घोड़े, बैंड और अखाड़ों के करतब आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों ने भी अपनी कला का प्रदर्शन कर लोगों की सराहना बटोरी। स्वागत कार्यक्रम में कमेटी के महासचिव हाजी सोहराब खान, शकील शाही, फजल खान, सैयद वसीम इकबाल, अशफाक मेकरानी, कबीर अली, मोहम्मद अनीस एडवोकेट, हामिद अंसारी, शाहिद सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed