फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Probe initiated into the 18 ambulances transporting patients from BRD to private hospitals

Gorakhpur News: पुलिस ने आरटीओ कार्यालय से मांगे सीज एंबुलेंस के रिकॉर्ड

Mon, 20 Jul 2026 02:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Probe initiated into the 18 ambulances transporting patients from BRD to private hospitals
- बीआरडी से निजी अस्पतालों तक मरीज पहुंचाने वाली 18 एंबुलेंसों की जांच शुरू
विज्ञापन

- पुलिस खंगाल रही संचालकों का नेटवर्क, आरटीओ से मांगी गई वाहनों की पूरी जानकारी


गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नेहरू अस्पताल से मरीजों को निजी अस्पतालों तक पहुंचाने के आरोप में सीज की गई 18 एंबुलेंसों की पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस जांच में एंबुलेंसों के स्वामित्व, पंजीकरण, फिटनेस, परमिट और अन्य जरूरी दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है। इसके लिए आरटीओ कार्यालय से भी वाहनों से संबंधित रिकॉर्ड मांगे गए हैं। दस्तावेजों के सत्यापन और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन एंबुलेंसों का संचालन कौन कर रहा था, ये किन निजी अस्पतालों से जुड़ी थीं और इनके जरिये मरीजों को किस नेटवर्क के तहत भेजा जाता था। एसपी सिटी निमिष पाटील के नेतृत्व में शनिवार रात चिलुआताल क्षेत्र के फत्तेपुर और मेडिकल कॉलेज परिसर के आसपास स्थित संभावित ठिकानों पर छापा मारा गया था। इस दौरान पुलिस ने कई अहम बिंदुओं पर जानकारी जुटाई लेकिन एंबुलेंस संचालकों का कोई सुराग नहीं मिल सका।
विज्ञापन

अब पुलिस चालकों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की कड़ियां जोड़ रही है। जांच का एक प्रमुख पहलू यह भी है कि नेहरू अस्पताल से किन परिस्थितियों में मरीजों को निजी अस्पतालों में भेजा जाता था और इस प्रक्रिया में अस्पताल से जुड़े किसी व्यक्ति या बाहरी गिरोह की भूमिका तो नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed