{"_id":"66df6acdaeec3ab77708c964","slug":"prize-winner-raghavendra-yadavs-associates-released-from-jail-victims-family-appeals-to-authorities-for-protection-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-680291-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: इनामी राघवेंद्र यादव के साथी जेल से छूटे, पीड़ित परिवार ने अधिकारियों से लगाई सुरक्षा की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: इनामी राघवेंद्र यादव के साथी जेल से छूटे, पीड़ित परिवार ने अधिकारियों से लगाई सुरक्षा की गुहार
विज्ञापन
पीड़ित परिवार को मिली है पहले से पुलिस सुरक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। झंगहा थाने के ढाई लाख के इनामी राघवेंद्र यादव ने जिस परिवार के चार लोगों की हत्या की थी, उसी पीड़ित परिवार के राम मिलन ने पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़ित का कहना है कि उसे पता चला है कि राघवेंद्र जिले में है। हत्या के आरोप में जमानत पर बाहर आ चुके लोगों से वह मिल रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिवार को सुरक्षा दी गई है। जांच में राघवेंद्र के जिले में होने की कोई जानकारी नहीं मिली है।
जोन के सबसे बड़े इनामी और प्रदेश की सूची में दर्ज झंगहा के सुगहा गांव के रहने वाले राघवेंद्र को पुलिस वर्ष 2016 से ढूढ रही है। उसने छह जनवरी 2016 को पुरानी रंजिश में सेवानिवृत्त दरोगा जयसिंह के छोटे भाई बलवंत और बेटे कौशल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। फरारी के दौरान ही 10 अप्रैल 2018 को वह दोबारा क्षेत्र में पहुंचा और गजाईकोल के पास केस की सुनवाई कर लौट रहे जयसिंह व उनके पुत्र नागेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया।
इस घटना के बाद पुलिस जागी, लेकिन उसके आने और फरार होने की भनक नहीं लग सकी। पुलिस का दावा है कि वर्ष 2019 में उसका लोकेशन कोलकाता में मिला था। घेराबंदी कर पकड़ने की कोशिश की गई लेकिन वह भाग निकला। तब से अब तक उसकी जानकारी नहीं है। जयसिंह के परिवार के राममिलन का कहना है कि राघवेंद्र इस समय गोरखपुर आ जा रहा है। कुछ दिन पहले आरोपी पक्ष का एक युवक गांव के एक युवक के माध्यम से मिलने के लिए दबाव बना रहा था। इसकी शिकायत उसने एसएसपी और थाने पर की है।
विज्ञापन
कोट,
पीड़ित परिवार की तरफ से शिकायत मिली है। आरोपों की जांच की जा रही है। पूरे परिवार को पहले से सुरक्षा मुहैया कराई गई है। थानेदार को भी सुरक्षा के लिए निर्देशित किया गया है।
डा. गौरव ग्रोवर, एसएसपी