फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Priyanka Gandhi deposited school fees of daughter of a female auto driver

'लड़की हूं लड़ सकती हूं': प्रियंका गांधी ने जमा कराई महिला ऑटो चालक की बेटी की फीस, पढ़ाई की ली थी जिम्मेदारी

Sat, 11 Feb 2023 11:05 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 11 Feb 2023 11:05 AM IST
सार

प्रियंका गांधी ने गोरखपुर की महिला ऑटो चालक की बेटी की स्कूल फीस जमा कराई है। लड़की हूं लड़ सकती हूं अभियान के दौरान गोरखपुर में प्रियंका गांधी ने कुंती देवी से मिली थी। इस दौरान कुंती देवी ने गरीबी की वजह से बेटी की पढ़ाई छूटने का जिक्र किया था। इस पर प्रियंका गांधी ने उनकी बेटी की पढ़ाई की जिम्मेदारी ले ली थी।

विज्ञापन
Priyanka Gandhi deposited school fees of daughter of a female auto driver
प्रियंका गांधी ने छात्रा की फीस भरी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने गोरखपुर की महिला ऑटो चालक कुंती देवी की बेटी मोनी पटेल के स्कूल की फीस जमा करवाई। ‘‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’’ अभियान के दौरान गोरखपुर में कुंती देवी ने प्रियंका गांधी को गरीबी की वजह से बेटी की पढ़ाई छूटने के बारे में जानकारी दी थी। 
विज्ञापन


इसके बाद प्रियंका गांधी ने उसकी बेटी की पढ़ाई का जिम्मेदारी ले ली थी। अक्तूबर 2021 में प्रियंका गांधी चुनावी मुहिम लड़की हूं लड़ सकती हूं के तहत गोरखपुर पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने कुंती देवी से मुलाकात की थी। 
विज्ञापन


दरअसल इसके पहले सलमान खुर्शीद कांग्रेस के घोषणापत्र संवाद के दौरान गोरखपुर में ऑटो चालक कुंती देवी के ऑटो में बैठे थे और उनसे बातचीत की थी। इस दौरान कुंती देवी ने गरीबी की वजह से बेटी की पढ़ाई छूटने की जानकारी दी थी। इसके बाद सलमान खुर्शीद ने इसकी जानकारी प्रियंका गांधी को दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद प्रियंका गांधी ने चुनावी सभा के दौरान गोरखपुर में कुंती देवी से मुलाकात की और पढ़ाई का सारा जिम्मा ले लिया। इसी क्रम में शुक्रवार को कुंती देवी की बेटी प्रियंका पटेल की दूसरे साल की फीस (9600 रुपये) जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान के माध्यम से सरस्वती गुलाब इंटर कॉलेज में जमा कराई। 


इस दौरान जिला प्रशासन प्रभारी तौकीर आलम, जंगल कौड़िया के ब्लॉक अध्यक्ष इरफान अहमद पीपीगंज के नगर अध्यक्ष हरीश चंद्र गुप्ता प्रमोद पाल, हजारीलाल जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed