फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   priyanka boosted pride of northeastern railway by winning silver medal

Priyanka Goswami: रजत पदक जीत प्रियंका ने बढ़ाया पूर्वोत्तर रेलवे का मान, उपलब्धि पर अधिकारियों ने दी बधाई

Sun, 07 Aug 2022 06:26 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 07 Aug 2022 06:26 PM IST
सार

प्रतियोगिता में प्रियंका के पदक जीतने की खबर मिलने के साथ ही पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ के पदाधिकारी व सदस्य झूम उठे। प्रियंका पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में डीआरएम ऑफिस में वरिष्ठ लिपिक के पद पर तैनात हैं। 

विज्ञापन
priyanka boosted pride of northeastern railway by winning silver medal
प्रियंका गोस्वामी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्वोत्तर रेलवे की एथलीट व ओलंपियन प्रियंका गोस्वामी ने बर्मिंघम में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल में शनिवार को इतिहास रचते हुए 10 किलोमीटर पैदल चाल में रजत पदक जीत, पूर्वोत्तर रेलवे का मान बढ़ाया है।  

विज्ञापन


प्रतियोगिता में उनके पदक जीतने की खबर मिलने के साथ ही पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ के पदाधिकारी व सदस्य झूम उठे। मूल रूप से मेरठ की रहने वालीं प्रियंका, पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में डीआरएम ऑफिस में वरिष्ठ लिपिक के पद पर तैनात हैं। 
विज्ञापन


एनईआर के महाप्रबंधक ने दी बधाई 
प्रियंका गोस्वामी की जीत पर नरसा के संरक्षक व एनईआर के महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्र, अध्यक्ष योगेश मोहन, महासचिव पंकज कुमार सिंह, डीके खरे, केसी सिंह, जेपी सिंह, अमित श्रीवास्तव, बीके सिंह, रविंद्र मेहरा, पीके पांडेय आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय वाक चैंपियनशिप-2021 में जीता था स्वर्ण पदक
प्रियंका गोस्वामी ने टोक्यो ओलंपिक-2022 में पैदल चाल में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 17वां स्थान प्राप्त किया था। प्रियंका गोस्वामी ने रांची में आयोजित अंतरराष्ट्रीय वाक चैंपियनशिप-2021 में 20 किमी पैदल चाल में भाग लेकर एक घंटा 28 मिनट, 45 सेकेंड का समय लेते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed