फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Private traders are paying Rs 125 less than the support price to farmers

सरकारी गेहूं क्रय केंद्र : लक्ष्य के सापेक्ष 68 प्रतिशत हुई खरीद

Tue, 26 May 2026 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 26 May 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Private traders are paying Rs 125 less than the support price to farmers
गोरखपुर। सरकारी क्रय केंद्रों पर 30 मार्च से शुरू हुई गेहूं की खरीद जारी है। जिन किसानों का रजिस्ट्रेशन पहले का है उनका भुगतान 48 घंटे में हो जा रहा है। दूसरी तरफ झंझट से बचने के लिए बहुत से किसान प्राइवेट व्यापारियों को अपना गेहूं बेच रहे हैं। इस समय व्यापारी समर्थन मूल्य (2585 रुपये ) से 125 से लेकर 150 रुपये कम मूल्य पर किसान का गेहूं खरीद रहे हैं। लक्ष्य के सापेक्ष 68 प्रतिशत खरीद हो चुकी है।
विज्ञापन

पिछले दो सालों में सरकारी क्रय केंद्रों से गेहूं की खरीद नहीं के बराबर हो पाई थी। पिछले साल मात्र 13 प्रतिशत ही खरीद हो पाई थी। इसलिए केंद्र सरकार की ओर से लक्ष्य घटा दिया गया। इस साल 27500 मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया है। वर्तमान में 4179 किसानों से 18761 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। खरीद 15 जून तक होगी, इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन

राजकीय क्रय केंद्र खोराबार में 21 सौ क्विंटल हुई गेहूं की खरीद
राजकीय क्रय केंद्र खोराबार में सोमवार को जंगल अयोध्या प्रसाद के किसान रामकेवल ने बताया कि वह अपना 30 क्विंटल गेहूं लाकर तौल करा लिए हैं। उसी गांव के निवासी भग्गन ने बताया कि वह भी 18 क्विटल गेहूं लेकर आए हैं। उनके भी गेहूं का तौल हो गया है। कहा जा रहा है कि दो दिन में रुपया खाते में आ जाएगा। क्रय केंद्र के एसएमआई ने बताया कि अब तक यहां पर 70 किसानों से 2100 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहजनवां में 144 किसानों से खरीदा गया 5057 क्विंटल गेहूं
कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में स्थापित गेहूं क्रय केंद्र प्रथम पर 50 किसानों से 1456 क्विंटल गेहूं खरीदी गई। गेहूं क्रय केंद्र द्वितीय पर 93 किसानों से 3539 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई। भीषण गर्मी में क्रय केंद्रों पर कम ही किसान गेंहू बेचने आ रहे हैं। क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए फिल्टर युक्त पेयजल, गुड़, बैठने के लिए छायादार स्थान पर कुर्सियां और प्रसाधन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
प्राइवेट में 2450 पर कर रहे खरीद
प्राइवेट व्यापारियों ने किसान से 2300 रुपये क्विंटल से गेहूं के खरीद की शुरूआत की, अब वह 2450 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद कर रहे हैं। देवरिया जिले के नगवां गांव के व्यापारी पुनीत जायसवाल व गोरखपुर जिले के गगहा ब्लॉक के रानीपुर गांव निवासी व्यापारी राजेश मौर्या ने बताया कि फसल कटने के साथ ही बहुत से किसानों ने अपना गेहूं बेचा। उस समय मिल पर गेहूं का रेट कम था, इसलिए उन लोगों ने 2300 पर खरीद किया अब रेट बढ़ा है तो 2450 पर खरीद हो रही है।

इस संबंध में डिप्टी आरएमओ अरविंद कुमार दुबे ने कहा कि सरकार की मंशा है कि किसान को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य मिले। इसलिए सरकारी क्रय केंद्रों के माध्यम से गेहूं की खरीद हो रही है। जिले में 122 क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद जारी है। जो भी किसान अपना गेहूं लेकर आ रहे हैं, खरीद हो रही है। 48 घंटे के अंदर भुगतान भी हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed