{"_id":"630d913176956a75c162de3e","slug":"private-teacher-body-found-landed-in-canal-at-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj: नहर में उतराता मिला प्राइवेट शिक्षक का शव, गांव में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj: नहर में उतराता मिला प्राइवेट शिक्षक का शव, गांव में मचा हड़कंप
Tue, 30 Aug 2022 10:00 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 30 Aug 2022 10:00 AM IST
सार
मृतक की पत्नी नीलम ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। मृतक का बड़ा बेटा सूरज और छोटा शुभम समेत पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। नगर चौकी इंचार्ज अमित सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
महराजगंज समाचार।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महराजगंज जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के चिऊरहा नहर में मंगलवार सुबह प्राइवेट शिक्षक का शव उतर आया हुआ मिला। लोगों से मिली सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के चिऊरहा काशीराम आवास में रहने वाले विजय मिश्रा (53) का शव नहर में उतराया हुआ मिला। वह कोचिंग सेंटर चलाकर परिवार का गुजर-बसर करते थे।
विज्ञापन
लोगों के अनुसार, बीते कुछ दिनों से वह समस्याओं को लेकर परेशान थे। सोमवार की देर रात से ही उनका पता नहीं चल रहा था। घरवाले उनकी तलाश में जुटे थे। मंगलवार सुबह चिऊरहा के पास नहर में शव देखकर लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
मृतक की पत्नी नीलम ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। मृतक का बड़ा बेटा सूरज और छोटा शुभम समेत पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। नगर चौकी इंचार्ज अमित सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।