{"_id":"60b1f32a8ebc3e29b77996ae","slug":"private-job-in-gorakhpur-application-invited-by-skill-development-mission-for-on-job-training","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए गोरखपुर में नौकरी के अवसर, यहां करना होगा आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए गोरखपुर में नौकरी के अवसर, यहां करना होगा आवेदन
Sat, 29 May 2021 01:26 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 29 May 2021 01:26 PM IST
सार
कौशल विकास मिशन की ओर से ऑन जॉब ट्रेनिंग के लिए आमंत्रित किया गया आवेदन।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आप 10वीं, 12वीं पास हैं तो आपको नौकरी मिल सकती है। रोजगार का यह अवसर कौशल विकास मिशन की ओर से उपलब्ध कराया जा रहा है। एक जून तक इसके लिए लिए आवेदन जमा करना होगा। दरअसल कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए मानव संसाधन की उपलब्धता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।
इसी क्रम में कौशल विकास मिशन की ओर से स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े चार ट्रेडों के लिए ऑन जॉब ट्रेनिंग के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। एक जून तक विकास भवन के कौशल विकास मिशन कार्यालय में आवेदन करना होगा।
इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन बेसिक के लिए 12वीं पास, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट के लिए 10वीं पास, फ्लेबोटोमिस्ट के लिए विज्ञान के साथ 12वीं पास एवं मेडिकल इक्विपमेंट टेक्निकल असिस्टेंट के लिए 10वीं के साथ आइटीआइ पास, तीन से पांच वर्ष का अनुभव या इलेक्ट्रानिक, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल व कंप्यूटर में डिप्लोमा की योग्यता होनी चाहिए।

अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 35 वर्ष होनी चाहिए। अर्ह अभ्यर्थियों को पहले एक महीने का कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। उसके बाद जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी एवं अन्य सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर दो महीने की ऑन जाब ट्रेनिंग दी जाएगी।
प्रशिक्षण के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए सभी शैक्षिक अभिलेख, आधार कार्ड एवं दो फोटो के साथ एक जून तक जिला कार्यक्रम प्रबंध इकाई, कौशल विकास के विकास भवन स्थित कार्यालय में जमा करना होगा। कौशल विकास के जिला समन्वयक श्रीकांत ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी समय से सभी प्रपत्र विभाग के कार्यालय में जमा कर दें।