फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Private ITI accused of fake enrollments; students file complaint at police station.

Gorakhpur News: निजी आईटीआई पर फर्जी नामांकन का आरोप, छात्रों ने थाने में दी तहरीर

Thu, 06 Aug 2026 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 06 Aug 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Private ITI accused of fake enrollments; students file complaint at police station.
सहजनवा। थाना क्षेत्र के भीटीरावत स्थित एक निजी आईटीआई के कई छात्रों ने प्रबंधन पर फर्जी नामांकन और पंजीकरण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। आरोप है कि प्रवेश व पंजीकरण के नाम पर उनसे पूरी फीस ली गई लेकिन वैध पंजीकरण नहीं कराया गया। इतना ही नहीं, फर्जी रोल नंबर के आधार पर प्रायोगिक परीक्षा भी करा दी गई।
विज्ञापन

शिकायतकर्ताओं में दीपक, विशाल कुमार, राहुल कुमार, अमरनाथ मौर्य, विकास और राकेश समेत कई छात्र शामिल हैं। उनका कहना है कि उन्होंने इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में प्रवेश लिया था। निर्धारित शुल्क की रसीदें भी उनके पास मौजूद हैं। इसके बावजूद अब तक उनका विधिवत पंजीकरण नहीं किया गया, जिससे उनका भविष्य अधर में लटक गया है। छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि प्रबंधन शिकायत करने पर डरा-धमका रहा है।
विज्ञापन

छात्रों के अनुसार, बुधवार को जब वे अपनी शिकायत लेकर एसडीएम सहजनवा से मिलने पहुंचे तब संस्थान के कर्मचारियों ने उन्हें धमकाया और उनकी गाड़ियों के साथ-साथ उनका वीडियो व फोटो भी बनाया। पीड़ित छात्रों ने पुलिस को दी तहरीर में किसी अप्रिय घटना की आशंका जताते हुए सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। सीओ गीडा आभा सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed